26.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

उत्तराखण्ड में जल्द होगी वर्चुअल रजिस्ट्री की शुरुआत, वित्त मंत्री ने किया अनुमोदन

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य में वीडियो कॉल (वर्चुअल) के जरिए रजिस्ट्री कराए जाने की सुविधा पर अपना अनुमोदन दिया है। इसमें सबसे अहम बात यह है कि शारीरिक रूप से अक्षम यानी दिव्यांग और अत्यधिक गंभीर अवस्था के पक्षकारों की जमीन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रजिस्ट्रार अथवा सब रजिस्ट्रार उनके घर पर जाकर भी कर सकेंगे। कैबिनेट में इस प्रस्ताव के पास होने के उपरांत राज्य के सभी रजिस्ट्रार कार्यालयों पर यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

वित्त मंत्री डा. प्रेमंचद अग्रवाल ने बताया कि धामी सरकार प्रदेश में भूमि की खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए कटिबद्ध है। राज्य में भूमि की खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़े की जानकारियां मिलने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार कराएगी। इसके लिए केंद्र सरकार के उपक्रम सेंटर फॉर डेवलमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) से संपर्क किया जाएगा।

वित्त मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि उनकी ओर से वीडियो कॉल (वर्चुअल) रजिस्ट्री प्रक्रिया पर अनुमोदन दिया गया है। मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि धामी सरकार ने रजिस्ट्री को आधार प्रमाणीकरण प्रणाली से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति पहले ही प्राप्त कर ली है। बताया कि इसमें रजिस्ट्री के स्टांप में छूट पाने वाले लोगों के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य हो जाएगा।

वित्त मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि वीडियो कॉल (वर्चुअल) रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होने के बाद लोग रजिस्ट्रार कार्यालय से ऑनलाइन जुड़कर रजिस्ट्री करा सकेंगे। बताया कि वेबसाइट पर भूमि की रजिस्ट्री के लिए एक लिंक दिया जाएगा। लिंक पर क्लिक करके संबंधित रजिस्ट्रार कार्यालय से संपर्क किया जा सकेगा। उसमें ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड कराने की सुविधा होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर रजिस्ट्री और व्यक्ति का सत्यापन होगा। बताया कि सत्यापन के लिए यूएआईडी की वेबसाइट पर आधार सत्यापन होगा और इसके बाद ई हस्ताक्षर के माध्यम से रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। रजिस्ट्री ऑनलाइन भी उपलब्ध हो जाएगी।

वित्त मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि वीडियो कॉल (वर्चुअल) के जरिए रजिस्ट्री में दिव्यांगों तथा अत्यधिक गंभीर अवस्था के पक्षकारों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बताया कि ऐसी अवस्था में रजिस्ट्रार अथवा सब रजिस्ट्रार उनके घर पर ही सक्षम अधिकारी के जरिए रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए उपलब्ध रहेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...