देहरादून। विजलेन्स उत्तराखण्ड द्वारा लगातार दूसरे दिन भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्यवाही करते हुए कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को रू0 30,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर की गयी शिकायत जो उसकी गैरसैंण जनपद चमोली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की सब दुकान बोईताल जो उसके पार्टनर द्वारा चलायी जा रही है, जिसका नियमित रूप से राजस्व देने के बावजूद भी निकासी पास न होने का भय दिखाने के एवज में, आज दिनांक 6/10/24 को कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को शिकायतकर्ता से 30000 रू0 (तीस हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह उसके किराये के आवास शक्ति नगर, कर्णप्रयाग जनपद चमोली, से सतर्कता सेक्टर देहरादून, की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी। यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं ॅींजेंचच हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें
विजलेंस ने आबकारी निरीक्षक को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Latest Articles
भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य 24 अगस्त को देहरादून में करेंगे पत्रकारों की समस्याओं...
देहरादून। भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के सदस्यगण राज्य भ्रमण पर 23 से 26 अगस्त तक देहरादून में प्रवास करेंगे। इस दौरान परिषद के सदस्य...
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज...
हरिद्वार। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए एक राष्ट्र-एक चुनाव की...
कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’
नई दिल्ली। कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...
भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...
सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का...
नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्च न्यायालय ने 400 से अधिक मामलों...

















