14.1 C
Dehradun
Wednesday, April 8, 2026


spot_img

लोकसभा में पास हुआ वक्फ संशोधन बिल

नई दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पास हो गया। 12 घंटे से ज्यादा समय तक चली मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पारित कर दिया। इस विधेयक के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा पूरी होने के बाद वोटिंग करवाई। इस दौरान बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े, वहीं विरोध में 232 वोट पड़े और इस तरह रात 2 बजे वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गया। इससे पहले सदन में गौरव गोगोई, औवैसी समेत कई सदस्यों की ओर से लाए गए संशोधन खारिज हो गए।
वहीं बिल पर चर्चा के दौरान जहां सत्ता पक्ष के सांसदों ने बिल का समर्थन किया तो विपक्षी सांसदों ने इस पर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान कई मौकों पर हंगामा भी देखने को मिला। AIMIM सांसद ओवैसी ने अपनी बात रखने के बाद वक्फ बिल को फाड़ दिया, जिस पर सत्तापक्ष की ओर से सवाल उठाए गए। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने इसे असंवैधानिक करार दिया। वोटिंग से पहले बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर करारा अटैक किया। उन्होंने कहा कि बिना तर्क आरोप लगाना गलत है। हम लोग संसद सदस्य हैं, हम जो शब्द इस्तेमाल करते हैं उसे समझना चाहिए। कुछ सदस्यों ने जो प्वाइंट उठाए उनमें तर्क है तो कुछ तर्कहीन बातें भी कही गई। कुछ विपक्षी सांसदों ने कहा कि ये बिल असंवैधानिक है तो उन्हें बताना चाहिए कि ये असंवैधानिक कैसे है।
किरेन रिजिजू ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए दुनिया में भारत से सुरक्षित कोई स्थान नहीं है। इस देश के बहुसंख्यक लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं। विपक्ष सरकार की आलोचना कर सकता है, लेकिन यह कहना कि हिंदुस्तान में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है, सही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद अल्पसंख्यक हूं और कह सकता हूं कि भारत से ज्यादा अल्पसंख्यक कहीं सुरक्षित नहीं हैं। हर अल्पसंख्यक समुदाय शान से इस देश में जीवन जीता है।’
रिजिजू ने विपक्षी सदस्यों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सदन में इस तरह देश को बदनाम करना ठीक नहीं। आने वाली पीढ़ियां आपको माफ नहीं करेंगी। वहीं चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सबको बोलने का अधिकार है लेकिन टोकाटाकी नहीं करना चाहिए। सदन में कमेंट पास करना कोई तरीका तो नहीं है। मैं सबसे पहले गौरव गोगोई समेत कई सदस्यों ने जो मुद्दे उठाए तो उस पर क्लीयर करता हूं। ये जो ‘वक्फ बाई यूजर’ क्लॉज है, किसी जमीन-प्रॉपर्टी पर सिर्फ कहने से कैसे माना जा सकता है कि ये वक्फ की जमीन है। इससे संबंधित कोई डॉक्यूमेंट है, सर्टिफिकेट है तो हमें दिखाएं।
रिजिजू ने कहा कि ये बिल मुस्लिम और इस्लाम विरोधी नहीं है। ये पूर्ण रूप से संवैधानिक है। ये विधेयक पहले से है तो असंवैधानिक कैसे हो सकता है। हर जमीन देश की जमीन है। उन्होंने विपक्ष को दो टूक कहा कि बिना तर्क आरोप न लगाएं। बिल पर चर्चा के दौरान कलेक्टर को विरोधी जैसा बताया गया। कलेक्टर पर प्रहार के बजाय जवाब देते। हाथ में संविधान पकड़ने से कुछ नहीं होता। संविधान को मानना भी होता है। किरेन रिजिजू के चर्चा का जवाब दिए जाने के बाद वक्फ बिल पर वोटिंग हुई, जिसमें पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े। इस तरह लोकसभा से बिल पास हो गया।
लोकसभा में बोलते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘असदुद्दीन ओवैसी ने विभिन्न मुद्दे उठाए और आरोप लगाया कि मुसलमानों के लिए, वक्फ में मुसलमानों के बच्चों के लिए प्रावधान किया जा रहा है। हिंदुओं के लिए कोई प्रावधान क्यों नहीं किया जा रहा है? मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हिंदुओं के लिए पहले से ही प्रावधान है। इस पर दूसरा कानून बनाने की कोई जरूरत नहीं है।’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खनन मंत्रालय ने खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026 अधिसूचित किए

0
नई दिल्ली। खनन मंत्रालय ने खानों के संचालन में तेजी लाने और खनन क्षेत्र में व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026...

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली...

0
नई दिल्ली।  बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान तीन दिन की भारत यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर...

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव के लिए आईईवीपी-2026 कार्यक्रम शुरू किया

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने  नई दिल्ली में आगामी असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम-आईईवीपी-2026 का शुभारंभ किया।...

इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में 3.24 लाख से अधिक उपाधिधारकों को प्रदान की...

0
देहरादून। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने मुख्यालय सहित देशभर के 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर अपना 39वां दीक्षांत समारोह मनाया। दीक्षांत समारोह में मुख्य...

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने तैयारियों को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड आगमन एवं दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे)...