25.3 C
Dehradun
Friday, April 10, 2026


spot_img

भारत में नौकरियों पर हुई शोध में चिंता बढ़ाने वाले खुलासे

नई दिल्ली: पेशेवरों को ध्यान में रखकर बनी सोशल मीडिया नेटवर्क लिंक्डइन के नए शोध के अनुसार, भारत में बड़ी संख्या में पेशेवर इस साल नई नौकरी की तलाश में हैं, लेकिन यह तलाश अब पहले से कहीं अधिक कठिन हो गई है। दो तिहाई से अधिक (69 प्रतिशत) भारतीय मानव संसाधन पेशेवरों का मानना है कि किसी भूमिका के लिए योग्य प्रतिभाओं को ढूंढना अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। शोध के अनुसार 2025 में पेशेवरों के लिए नौकरी के लिए आवेदन करने और नौकरी पाने के तरीके में कई बदलाव आए हैं।
लिंक्डइन के अनुसार, 49 प्रतिशत नौकरी चाहने वाले पहले से कहीं अधिक नौकरियों के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रतिक्रिया कम मिल रही है। नौकरी देने वालों के लिए भी यह स्थिति चुनौतीपूर्ण है। लिंक्डइन ने बताया है कि एक-चौथाई (27 प्रतिशत) से ज्यादा एचआर पेशेवर आवेदनों की समीक्षा करने में प्रतिदिन 3 से 5 घंटे बिताते हैं और 55 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें मिलने वाले नौकरी आवेदनों में आधे से भी कम सभी मानदंडों को पूरा करते हैं।
लिंक्डइन इंडिया की करियर विशेषज्ञ और वरिष्ठ प्रबंध संपादक नीरजिता बनर्जी ने कहा, “बाजार में नौकरी मिलना कठिन हुआ है। शोध के निष्कर्ष भारतीयों नौकरीपेशा लोगों को नौकरी की तलाश में अधिक सोच-समझकर कदम उठाने के लिए चेता रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “अधिक रणनीतिक और सोच-समझ कर कदम उठाने से आपको चुनौतीपूर्ण नौकरी बाजार में भी नए अवसर और करियर में सार्थक सफलता मिल सकती है।”
यह शोध सेंससवाइड की ओर से 27 नवंबर से 16 दिसंबर, 2024 के बीच 22,010 उत्तरदाताओं के बीच और 28 नवंबर से 18 दिसंबर, 2024 के बीच 8,035 वैश्विक मानव संसाधन पेशेवरों के बीच सर्वे के बाद तैयार की गई है। जहां यह सर्वे किया गया उन देशों में यूके, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, भारत, स्पेन, ब्राजील, आयरलैंड, नीदरलैंड, सिंगापुर, जापान, स्वीडन, सऊदी अरब, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और इटली शामिल थे। भारत में 5 में से 3 (60 प्रतिशत) पेशेवरों का कहना है कि वे किसी नए उद्योग या क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार हैं, और 39 प्रतिशत ने अवसरों को बढ़ाने के लिए इस वर्ष नए कौशल सीखने की योजना बनाई है।
इसके अलावा, लिंक्डइन की हाल ही में जारी वर्क चेंज रिपोर्ट के अनुसार, एआई कौशल का महत्व बढ़ता रहेगा। भविष्य में यह हर नौकरी के लिए प्रासंगिक हो जाएगा और अधिकांश कार्यों में इसकी जरूरत होगी। लिंक्डइन की इंडिया जॉब्स ऑन द राइज़ रिपोर्ट पिछले तीन सालों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली नौकरियों के बारे में जानकारी देती है। इस साल की जॉब्स ऑन द राइज़ की लगभग दो-तिहाई भूमिकाएँ भारत की सूची में नई हैं और इनमें से आधी भूमिकाएं 25 साल पहले मौजूद नहीं थीं। विमान रखरखाव इंजीनियर, रोबॉटिक्स तकनीशियन और क्लोजिंग मैनेजर भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई तीन नौकरियां हैं। इस वर्ष की रैंकिंग ने सुरक्षा-केंद्रित इंजीनियरिंग, यात्रा और व्यक्तिगत सेवा क्षेत्र की भूमिकाओं में भी इजाफे को उजागर किया है। महामारी के बाद भारत के कई हिस्सों में व्यवसाय भी सामान्य हो गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

होर्मुज संकट के बीच राहत: एलपीजी जहाज ‘ग्रीन आशा’ पहुंचा भारत

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाला एलपीजी पोत 'ग्रीन आशा' होर्मुज स्ट्रेट को पार करते हुए गुरुवार को नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथारिटी...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज; प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और सूरी में परिवर्तन संकल्प रैलियों...

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 45 गीगावाट की...

0
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 45 गीगावाट की अब तक की सबसे अधिक वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि दर्ज की है। सोशल...

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

0
नई दिल्ली। असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। असम की 126 सीटों,...

विभागों ने मुख्य सचिव के समक्ष एडीबी से संबंधित अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में एशियन डेवलपमेंट बैंक और उत्तराखण्ड सरकार के निर्माण सम्बन्धी विभागों के मध्य...