21.5 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

जिम्बाब्वे की अफगानिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, टेस्ट मैच में पारी और 76 रन से रौंदा; एवंस-रिचर्ड चमके

हरारे: जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर एकतरफा अंदाज में हराते हुए इतिहास रच दिया। इकलौते टेस्ट मुकाबले में मेजबानों ने अफगानिस्तान को पारी और 73 रन से मात दी। इस जीत के हीरो रहे बेन करन, जिन्होंने शानदार शतक जमाकर टीम की नींव रखी, जबकि गेंदबाजी में ब्रैड एवंस और रिचर्ड नगारवा ने अफगान बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम की पारी 33 ओवर भी नहीं टिक सकी। पूरी टीम महज़ 127 रन पर ढेर हो गई। रहमानुल्लाह गुरबाज (37) और अब्दुल मलिक (30) ही कुछ संघर्ष कर पाए, बाकी बल्लेबाज जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके। ब्रैड एवंस ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी ने तीन विकेट लेकर उनका शानदार साथ दिया। जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही, लेकिन इसके बाद बेन करन ने बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने निक वेल्श (49) और फिर सिकंदर रजा (65) के साथ अहम साझेदारियां करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। करन ने शानदार 121 रन की पारी खेली, जबकि अंत में ब्रैड एवंस ने भी 35 रन जोड़कर टीम का स्कोर 359 रन तक पहुंचाया। अफगानिस्तान की ओर से जिया-उर-रहमान ने 7 विकेट हासिल किए, लेकिन बाकी गेंदबाज प्रभावी साबित नहीं हो सके। पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। इब्राहिम जादरान (42) और बाहिर शाह (32) ने थोड़ी कोशिश जरूर की, लेकिन बाकी खिलाड़ी रन बनाने के लिए जूझते रहे। पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई, और जिम्बाब्वे को मिली पारी व 73 रन की ऐतिहासिक जीत। इस बार रिचर्ड नगारवा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से पांच विकेट झटके, जबकि मुजरबानी ने फिर तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान को दोहरी मार दी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में राज्यपाल ने दिया विश्व शांति, एकता और आध्यात्मिक चेतना का...

0
देहरादून/ऋषिकेश: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव–2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

0
चम्पावत: जनपद चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह...

चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, आवास सचिव ने मौके...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज...

पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविधालय, पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी...

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर देहरादून जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा गैस...