देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कब्जों, प्लाटिंग व निर्माणों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद एमडीडीए लगातार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत दो स्थानों भोगपुर और हरबजवाला में अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नियम विरूध अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो अगर अवैध कब्जों, निर्माण, प्लाटिंग या नियम विरूध कार्य करने में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील है कि ऐसे निर्माणों में न फंसे और न ही किसी को प्रोत्साहित करें।
आज की कार्रवाई इस प्रकार रही…थानो भोगपुरः-सानिका व विशाल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता दीपक नौटियाल और सुपरवाइजर की मौजूदगी में सील किया गया। मेहुवाला हरबजवाला (आसन नदी के निकट)ः-केदार सिंह चौहान द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता जितेंद्र सिंह और सुपरवाइजर की टीम ने सील किया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और प्राधिकरण क्षेत्र में कहीं भी अवैध निर्माण पाया गया तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन मोड जारी, अवैध निर्माण करने वालों पर गिरी गाज
Latest Articles
इसरो ने ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ के मॉड्यूल की पहली झलक दिखाई, 2028 में स्पेस...
नई दिल्ली: इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का पहला मॉडल प्रदर्शित किया। यह प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में शुरू...
सवाई माधोपुर में नाव पलटने से 10 डूबे, सात लापता; बाढ़ से निपटने कोटा...
जयपुर: राजस्थान में भारी बारिश से कोटा और सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध में नाव पलटने...
बंगाल में केंद्र का पैसा TMC कैडर पर खर्च होता है’, तृणमूल कांग्रेस पर...
कोलकाता: पीएम मोदी ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- राज्य में स्थिति...
स्यानाचट्टी में बनी कृत्रिम झील को खोलने के प्रयास निरंतर जारी-झील से जल निकासी...
देहरादून। स्यानाचट्टी में बनी कृत्रिम झील को खोलने के प्रयास निरंतर जारी हैं। झील के एक हिस्से को खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी, एसडीआरएफ, सिंचाई...
आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में पुलों व सड़कों के मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री...