24.5 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन मोड जारी, अवैध निर्माण करने वालों पर गिरी गाज

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कब्जों, प्लाटिंग व निर्माणों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद एमडीडीए लगातार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत दो स्थानों भोगपुर और हरबजवाला में अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नियम विरूध अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो अगर अवैध कब्जों, निर्माण, प्लाटिंग या नियम विरूध कार्य करने में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील है कि ऐसे निर्माणों में न फंसे और न ही किसी को प्रोत्साहित करें।
आज की कार्रवाई इस प्रकार रही…थानो भोगपुरः-सानिका व विशाल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता दीपक नौटियाल और सुपरवाइजर की मौजूदगी में सील किया गया। मेहुवाला हरबजवाला (आसन नदी के निकट)ः-केदार सिंह चौहान द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता जितेंद्र सिंह और सुपरवाइजर की टीम ने सील किया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और प्राधिकरण क्षेत्र में कहीं भी अवैध निर्माण पाया गया तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...