24 C
Dehradun
Saturday, November 7, 2026


spot_img

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू और उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू को उत्तर प्रदेश के झांसी से, जबकि उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को बरेली के जोगी नवादा क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और गैंगस्टर अधिनियम सहित 44 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को रेखा आर्य, निवासी यमुना कॉलोनी, चकराता रोड, देहरादून ने कैंट कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने गिरधारी लाल साहू पर पहले से विवाहित होने के बावजूद उनसे विवाह करने, गाली-गलौज और मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने के आरोप लगाए थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि गिरधारी लाल साहू ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और इनके आधार पर संबंधित कंपनियों में उन्हें निदेशक पद से हटाए जाने का षड्यंत्र रचा।

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रथम के पर्यवेक्षण में नौ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने विवेचना के दौरान संबंधित आडियो क्लिप कब्जे में लेने के साथ ही विभिन्न गवाहों के बयान दर्ज किए और दस्तावेजों की जांच की।विवेचना के दौरान गवाहों के बयानों और प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर पुलिस को पता चला कि गिरधारी लाल साहू ने अपने भतीजे सतेंद्र राठौर के साथ मिलकर कथित रूप से रेखा आर्य के फर्जी हस्ताक्षर किए और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में संभावित ठिकानों पर रवाना की गई थीं। पुलिस टीमों ने इलेक्ट्रानिक निगरानी और अन्य माध्यमों से आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद 6 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू को झांसी, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। वहीं, उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को बरेली के जोगी नवादा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से एसआईटी गहन पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...