देहरादून। केदारनाथ हेली शटल सेवा हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पारदर्शिता और सुव्यवस्था से यात्रियों को सुविधा मिली। 15 अप्रैल को सायं 6ः00 बजे से श्री केदारनाथ हेली शटल सेवा के लिए 22 अप्रैल से 15 जून की अवधि हेतु ऑनलाइन बुकिंग के हेली यात्रा बुकिंग पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ की गई। निर्धारित अवधि के लिए कुल 31,450 सीटों की बुकिंग खोली गई, जिनमें 10,855 टिकटों के माध्यम से सभी 31,450 सीटों की सफलतापूर्वक बुकिंग की गई।
ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया की समीक्षा के लिए टूरिस्ट हेल्पलाइन कॉल सेंटर, उत्तराखंड पर्यटन द्वारा 565 रैंडम कॉल्स की गईं। इस विश्लेषण में पाया गया कि प्त्ब्ज्ब् की बुकिंग में यात्रियों द्वारा उपयोग किए गए 10,859 मोबाइल नंबरों में से 4,400 नंबर वास्तविक यात्रियों से मेल खाते पाए गए। साथ ही लगभग 51 प्रतिशत बुकिंग स्वयं यात्रियों द्वारा की गई, जबकि शेष 49 प्रतिशत बुकिंग अन्य माध्यमों से संपन्न हुई। बुकिंग प्रक्रिया के दौरान प्रथम टिकट सायं 6ः02 बजे तथा अंतिम टिकट सायं 7ः28 बजे बुक की गई। सायं 6ः10 बजे से 6ः32 बजे के मध्य पीक बुकिंग दर्ज की गई, जिसमें 6ः10 बजे 849 बुकिंग दर्ज की गईं और 6ः32 बजे तक बुकिंग संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र से सर्वाधिक 1708 बुकिंग, उत्तर प्रदेश से 1243, दिल्ली से 867, तेलंगाना से 864, कर्नाटक से 801 तथा गुजरात से 700 बुकिंग दर्ज की गईं। बुकिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रति यूज़र अधिकतम 2 बुकिंग एवं अधिकतम 12 सीट बुक करने की अनुमति दी गई। एक प्च् से अधिकतम 5 यूज़र प्क् द्वारा बुकिंग की जा सकती है तथा एक बुकिंग में अधिकतम 6 यात्रियों को शामिल किया जा सकता है। इस प्रकार एक यूज़र द्वारा कुल अधिकतम 12 यात्रियों की बुकिंग संभव है। वर्तमान तक 510 बुकिंग प्क् के सापेक्ष कुल 913 सीटों के लिए कैंसलेशन दर्ज किए गए हैं। ाज्य सरकार द्वारा संचालित यह बुकिंग प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न की गई है, जिससे यात्रियों को सुगम,सुरक्षित एवं विश्वसनीय यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
केदारनाथ हेली शटल सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न
Latest Articles
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका; तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में...
सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो से भ्रम फैलाने की कोशिश, एक और FIR दर्ज
देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। पूर्व में दर्ज...
केदारनाथ धाम यात्राः यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
देहरादून। उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचालित केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को श्रद्धालुओं हेतु प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग...
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह
देहरादून। देश की धार्मिक राजधानी अयोध्या में उत्तराखंड सरकार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल शुरू की है। अयोध्या-फैजाबाद...
देहरादून में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में आगामी 9 मई को जनपद देहरादून के मुख्यालय सहित समस्त बाह्य न्यायालय परिसरों में राष्ट्रीय...













