27 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर है। प्रमुख राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारकों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कृष्‍णानगर और मथुरापुर में जनसभा को संब‍ोधित करते हुए राज्‍य की सत्‍ताधारी पार्टी पर भ्रष्‍टाचार और घुसपैठ को बढावा देने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि यदि इस बार भारतीय जनता पार्टी जीत कर आती है तो काकद्वीप के मछुआरों को नये अवसर दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पडोसी देशो में सताए गए अल्‍पसंख्‍यकों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भारत की नागरिकता देने की व्‍यवस्‍था भी की जाएगी। बाद में श्री मोदी रामकृष्‍ण मिशन के मुख्‍यालय बेलूर मठ भी गए। केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुगली के बालागढ में एक जनसभा में कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो राज्‍य में घुसपैठियों को नहीं आने दिया जाएगा। मुख्‍यमंत्री ममता बैनर्जी ने कोलकाता में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया। वामदल नेता एम ए बेबी और वृंदा करात ने जादवपुर में एक रैली को संबोधित किया। पार्टी सचिव मोहम्‍मद सलीम ने बालीगंज और उत्‍तरपाडा में रोडशो किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...