देहरादून। देहरादून में कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि नदी का बहाव अत्यधिक तेज था और फिसलनयुक्त तट के कारण हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। फंसे हुए लोग स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ ने सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्रशिक्षित जवानों ने विशेष रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से तेज बहाव के बीच सुरक्षित तरीके से टापू तक पहुंच बनाई और सुनियोजित अभियान चलाकर सभी सात लोगों को एक-एक कर सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
रेस्क्यू किए गए लोगों में 1. सुशील पुत्र इंद्रदेव, उम्र 26 वर्ष, निवासी सीमा द्वार, 2. मुकेश पुत्र महादेव, उम्र 35 वर्ष, निवासी बल्लीवाला, 3. प्रेम कुमार पुत्र महेंद्र, उम्र 27 वर्ष, निवासी सीमा द्वार, 4. रोशन गुप्ता पुत्र जनार्दन, उम्र 32 वर्ष 5. राजेश पुत्र महेंद्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी सीमा द्वार, 6. पवन पुत्र इंद्रदेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सीमा द्वार, 7. सूरज पुत्र सिताई उम्र 30 वर्ष, निवासी सीमा द्वार शामिल हैं।
देहरादून में संतला देवी मंदिर के पास नदी के बीच टापू पर फंसे सात लोगों को रेस्क्यू किया
Latest Articles
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से मॉनसून सत्र के सुचारू संचालन में...
नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से आग्रह किया है कि वे संसद के आगामी मॉनसून सत्र की कार्यवाही सुचारू...
भारतीय वायु सेना रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के डार्विन बेस पर शुरू करेगी ‘एक्सरसाइज़...
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना कल रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के डार्विन बेस पर ‘एक्सरसाइज़ पिच ब्लैक 2026’ शुरू करेगी। कल से 7 अगस्त...
अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुवाहाटी के लिए जल्द शुरू होगी...
नई दिल्ली। अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारत के 22 शहर अगस्त महीने से सीधी उड़ान से जुड़ जायेंगे। अभी 17...
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 12 पायलट परियोजनाओं को मंजूरी मिली
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत, परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 12 पायलट परियोजनाओं को...
एसटीएफ उत्तराखण्ड की कार्रवाई में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस...

















