32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 12 पायलट परियोजनाओं को मंजूरी मिली

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत, परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 12 पायलट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके अंतर्गत 70 हाइड्रोजन-चालित भारी वाहनों को तैनात किया जाएगा और 16 हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशनों द्वारा इन्हें सहायता प्रदान की जाएगी।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये पायलट परियोजनाएं देश भर के कई रणनीतिक मार्गों को कवर करते हुए, भारत के राजमार्गों और शहरी परिवहन गलियारों में शून्य-उत्सर्जन गतिशीलता का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत एक स्वच्छ, अधिक टिकाऊ और आत्मनिर्भर भविष्य प्राप्त करने के लिए मजबूत ग्रीन हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...