24.2 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार लाभांवित

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिला है। आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक देश भर में केंद्रीय वित्तीय सहायता के रूप में 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी जारी की जा चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एक मांग-आधारित योजना है, जिसके अंतर्गत ग्रिड से जुड़े बिजली कनेक्शन वाले सभी आवासीय उपभोक्ता रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना का बजट 2025-26 में 17 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2026-27 में 22 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है।

श्री जोशी ने बताया कि योजना के अंतर्गत इस वर्ष जुलाई तक 14.65 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा उत्पादन हुआ जो 2030 तक 500 गीगावाट के गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता के लक्ष्य में योगदान दे रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थाना सुविधाओं के विकास, प्रारम्भिक व माध्यमिक विद्यालयों की आपदा के कारण क्षतिग्रस्त...