24.7 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में 1601 नंबर श्रृंखला के उपयोग को मंजूरी दी

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं के लेनदेन और सेवा संबंधी कॉलों के लिए 1 6 0 1 श्रृंखला के नंबरों के उपयोग के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। ये सरकारी संस्थाएं 1 6 0 0 श्रृंखला के नंबरों का उपयोग कर रही हैं। संचार विभाग ने ट्राई को सूचित किया है कि उसने अब उपयोगिता, कूरियर और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों की संस्थाओं द्वारा इसी प्रकार की कॉलों के लिए विभाग द्वारा आवंटित 1 6 0 1 श्रृंखला के नंबरों का चरणबद्ध कार्यान्वयन शुरू कर दिया है। इसमें बिजली वितरण कंपनियां, जल उपयोगिता कंपनियां, शहरी गैस वितरण कंपनियां और एलपीजी वितरण कंपनियां शामिल हैं। इसमें कूरियर कंपनियां, एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स कंपनियां, पार्सल डिलीवरी सेवा प्रदाता, माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता भी शामिल हैं।

यह अलग श्रृंखला महत्वपूर्ण वित्तीय वॉयस कॉलों को अन्य क्षेत्रों की सेवा और लेनदेन संबंधी कॉलों के साथ मिश्रित होने से बचाने के लिए जारी की गई है। मंत्रालय ने कहा है कि विशिष्ट नंबरिंग पहचान उपभोक्ताओं को वैध सेवा और लेनदेन संबंधी कॉलों की आसानी से पहचान करने में सक्षम बनाएगी, जिससे इस प्रकार के वॉयस-आधारित संचार में विश्वास मजबूत होगा।

1 6 0 1-सीरीज़ के नंबर टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं – टीएसपी द्वारा उचित सत्यापन के बाद सीधे पात्र संस्थाओं को आवंटित किए जाएंगे और इसके लिए टीएसपी को आदेश जारी होने की तारीख से 90 दिनों के भीतर पात्र संस्थाओं के माइग्रेशन और ऑनबोर्डिंग को पूरा करने के लिए कहा गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...