नई दिल्ली। भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय नागरिक परमाणु सहयोग में हुए विकास और इस क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की ‘समुद्र में उपयोग के लिए लाइसेंस प्राप्त परमाणु प्रौद्योगिकी’ पहल के शुभारंभ से पहले, परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार मोहंती ने वाशिंगटन में अमरीकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट से मुलाकात की।
इस पहल के तहत जहाजों को ऊर्जा प्रदान करने और अपतटीय ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के उपयोग की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा।

















