26.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नं0-3, में बंगला नाला के ऊपर 30 मीटर स्पान पी०एस०सी० गर्डर पुल निर्माण किये जाने हेतु  3.16 करोड़ की योजना,  जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत चंडाक बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट मोटर मार्ग व रामगंगा नदी में 60 मी स्पान 1.50 मी० लेन स्टील गर्डर मोटर सेतु निर्माण किये जाने हेतु 15.30 करोड़ की योजना तथा राज्य योजना अन्तर्गत जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र खटीमा में मेलाघाट मेन रोड से बग्घा कालोनी होते हुए मयुर विहार सेक्टर-2, 3 वार्ड नं0-09 शीर्ष मार्ग का इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा पुर्ननिर्माण किये जाने हेतु 3.05 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा एस०डी०आर०एफ० के 108 कार्मिकों को महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल निष्पादन हेतु पुरुस्कार स्वरूप घ् 05 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद चम्पावत के देवीपूरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देचमार तहसील पाटी में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु 9.80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदान किया केन्द्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकायध्उपक्रमों के पेंशनरों को मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को बढाये जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा छठवें केन्द्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकायध्उपक्रमों के सिविलध्पारिवारिक पेंशनरों को इस शर्त के अधीन मंहगाई राहत की दर दिनांक 01.01.2025 से 252 प्रतिशत, दिनांक 01.07.2025 से महंगाई राहत दर 257 प्रतिशत, तथा दिनांक 01.01.2026 से 262 प्रतिशत प्रतिमाह किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नेपाल में भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750 लापता

0
नई दिल्ली। तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 100...

आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई

0
देहरादून। विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर पास्कल डोनोहोई ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है...

‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक आख्यानों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर...

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...