24.7 C
Dehradun
Saturday, August 15, 2026


spot_img

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला सूर्यपथ तिरंगा का आयोजन

नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव मनाने की पहल है, जिसमें तिरंगा उगते सूरज की दिशा में विश्‍व की यात्रा कर रहा है। सूर्यपथ तिरंगा यात्रा की शुरुआत फिजी के सुवा में रात डेढ़ बजे हुई, जहां रिले के पहले पड़ाव पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

फिजी से शुरू हुई यह प्रतीकात्मक यात्रा उगते सूरज की दिशा से पश्चिम की ओर बढ़ते हुए न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और म्यांमार पहुंची।

संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि हर मिशन और दूतावास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिससे अलग-अलग समय क्षेत्रों और महाद्वीपों में तिरंगे की एक निरंतर दृश्य यात्रा देखने को मिली।

आज सुबह आठ बजे तक यह यात्रा बांग्लादेश पहुंच गई थी। इसके बाद तिरंगा भूटान, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव पहुंचा और क्षेत्र में भारत के गौरव और एकता का संदेश दिया।

इसके बाद यात्रा पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उज्बेकिस्तान और ओमान पहुंची। सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर यह संयुक्त अरब अमीरात और फिर 10 बजकर 30 मिनट पर भारतीय समयानुसार कतर पहुंची। महज नौ घंटे में तिरंगा प्रतीकात्मक रूप से प्रशांत क्षेत्र की सुबह की पहली किरण से पश्चिम एशिया तक पहुंचा। इस दौरान 21 देशों और भारतीय मिशनों तथा दूतावासों को एक साझा राष्ट्रीय प्रतीक के माध्यम से जोड़ा गया।

विदेश मंत्रालय में अपर सचिव रणधीर जायसवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस विशेष पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि सूर्यपथ तिरंगा अभियान दुनिया भर में भारत की स्वतंत्रता का उत्‍सव मनाने का एक अनूठा तरीका है। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों और दुनियाभर में लोगों के उत्साह और भागीदारी ने इस यात्रा को विशेष बना दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...

स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण...