25.5 C
Dehradun
Saturday, May 23, 2026


spot_img

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली। ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से आज छोटी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-वन का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि परीक्षण सभी प्रचालनगत और तकनीकी मानकों पर सटीक उतरा। रणनीतिक बल कमान के तत्‍वावधान में यह परीक्षण सम्‍पन्‍न हुआ।

यह सफल परीक्षण भारत की रणनीतिक रक्षा तैयारियों में एक अन्‍य मील का पत्‍थर है जो देश की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
अग्नि-वन छोटी दूरी की सतह से सतह तक मार करने वाली और स्‍वदेशी स्‍तर पर विकसित बैलिस्टिक मिसाइल है। इसे त्‍वरित तैनाती के लिए डिजायन किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत और साइप्रस आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त बल स्थापित करने पर सहमत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और साइप्रस के राष्‍ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने सीमा पार से आतंकवाद सहित हर प्रकार के आतंकवाद से निपटने की...

सरकार बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ सभी सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए स्मार्ट...

0
नई दिल्ली। सरकार स्‍मार्ट बॉर्डर परियोजना लागू करेगी तथा बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान से लगी पूरी सीमा को अभेद्य बनाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो ने नीट-यूजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीषा संजय...

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

0
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ कर 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टर्नामें का शुभारम्भ किया। शुक्रवार को यहां लोक भवन गोल्फ...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अन्तर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग की मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत कुल 06...