23.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ कर 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टर्नामें का शुभारम्भ किया। शुक्रवार को यहां लोक भवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में आयोजित 21वां “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट” शुरू हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने टी-ऑफ कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों के 179 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। इस वर्ष का टूर्नामेंट प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति को समर्पित किया गया है।
21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट में विभिन्न श्रेणियों में कुल 179 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 110 सामान्य श्रेणी के खिलाड़ी, 27 जूनियर खिलाड़ी (जिनमें 6 बालिकाएं शामिल हैं), 9 महिला खिलाड़ी, 29 वेटरन तथा 4 सुपर वेटरन श्रेणी में प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट में सबसे उम्रदराज 81 वर्ष के कर्नल एच.सी गुप्ता और सबसे छोटी प्रतिभागी 7 वर्ष की इलाक्षी राठौड़ प्रतिभाग कर रही है। शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की पर्यटन संभावनाओं और खेल क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक प्रभावशाली माध्यम है। उन्होंने इस वर्ष का टूर्नामेंट स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की स्मृति को समर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र और प्रदेश के विकास के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन की विशेषता यह भी है कि इसमें 81 वर्ष के वेटरन से लेकर 7 वर्ष की बालिका तक हिस्सा ले रही है, जो खेलों में सभी आयु वर्गों की सहभागिता और पारिवारिक जुड़ाव का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने लोक भवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गोल्फ कोर्स प्रकृति, वन्यजीवन संरक्षण और पर्यटन का अद्भुत संगम हैं। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस बार टूर्नामेंट और उससे जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों में युवाओं, बेटियों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से 135 बच्चों ने लाभ लिया, जिनमें बड़ी संख्या में बेटियां शामिल थीं। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखण्ड की युवा पीढ़ी और ट्टअमृत पीढ़ी’ के आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की आकांक्षा का सकारात्मक उदाहरण है। राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ केवल शारीरिक कौशल का खेल नहीं, बल्कि यह धैर्य, अनुशासन, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह खेल व्यक्तित्व निर्माण के साथ आत्मिक शांति और ध्यान की भावना को भी सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल एवं उपाध्यक्ष गोल्फ कोर्स नैनीताल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, परिसहाय राज्यपाल अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, गोल्फ कैप्टन कर्नल(रि.) विवेक भटृ सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, इस टूर्नामेंट के प्रायोजक, सहप्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि और गोल्फर्स उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...