नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रीष्म ऋतु के दौरान चलाई जा रही अतिरिक्त रेलगाड़ियों की आज नई दिल्ली में एक बैठक में समीक्षा की। रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे 15 जुलाई तक पहुंच बढ़ाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए अठारह हजार से अधिक ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना बना रहा है। मंत्रालय ने बताया कि 11 हजार से अधिक ट्रेन यात्राओं की सूचना पहले ही दी जा चुकी है। यह व्यापक संचालन बेहतर रेल व्यवस्था, अनुकूलित समय-सारणी और निरंतर निगरानी वाली एक सुनियोजित दृष्टिकोण को दर्शाती है। नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद और बेंगलुरु जैसे स्टेशन क्षेत्रों में यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। ये प्रयास गर्मियों की भीड़भाड़ के दौरान सेवा वितरण में सुधार और सुगम, सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने की् प्रतिबध्दता को दर्शाते है।
Latest Articles
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष से की मुलाकात, सुरक्षा चिंताओं पर हुआ...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पॉवेल के साथ बैठक की, जिसमें सुरक्षा चिंताओं पर मंथन हुआ। डोभाल ने...
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर है। प्रमुख राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने जनसंपर्क...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण और तमिलनाडु में सभी सीटों के चुनाव...
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज लगभग 92% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु के 234 सीटों के लिए हुए...
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल, आपदा प्रबंधन और पंचायती राज मिलकर...
देहरादून। उत्तराखण्ड को आपदा सुरक्षित बनाने की दिशा में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने महत्वपूर्ण पहल की है। अब आपदा प्रबंधन...
















