जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर स्थित पलांवाला सेक्टर में सोमवार शाम को छोटे हथियारों से फायरिंग हुई। फायरिंग शाम 08:55 बजे शुरू हुई और लगभग 10 मिनट तक जारी रही। पलांवाला सेक्टर में खौड़ के सैंथ घरड़ गांव के सामने सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से फायरिंग की। हालांकि, भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। एलओसी पर फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भारतीय सेना ने एलओसी पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
गौरतलब है कि एलओसी पर फायरिंग की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, लेकिन इस तरह की घटनाओ में अब तेजी आ गई है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ रहा है। भारतीय सेना ने हमेशा ही एलओसी पर अपनी स्थिति मजबूत रखी है और किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार है।
पहलगाम के बायसरन में आतंकी हमले के बाद 22 अप्रैल से लगातार बड़े पैमाने पर आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सीआरपीएफ और सेना के जवान पहलगाम के जंगल क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं। सेना की स्पेशल फोर्सेज को भी इस ऑपरेशन में शामिल किया गया है, ताकि जल्द से जल्द दहशतगर्दों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को जंगल में तलाशी अभियान के दौरान फायरिंग हुई है। माना जा रहा था कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई है, लेकिन पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि ये स्पेक्युलेटिव फायरिंग है, जो ऐसी जगह पर की जाती है, जहां आतंकियों के छिपे होने का अंदेशा होता है।
मंगलवार की दोपहर को सेना स्टेशन मंडीवाला ज्यौड़ियां के आसपास धूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर सेना ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार संदिग्ध की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उसके पास से एक चाकू, एक ब्लेड, एक टुकड़ा तार का और बंगाली में लिखे हुए कुछ कागज के टुकड़े मिले हैं। उसकी भाषा से भी कोई समझ नहीं आ रहा है कि वह कौन सी भाषा बोल रहा है। बताया जा रहा है कि सेना की तरफ से इससे पहले भी एक ज्यौड़ियां पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति सौंपा गया था वह भी अभी तक पुलिस हिरासत में ही है।
सीमा पर भारी तनाव: नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LoC पर पलांवाला सेक्टर में की फायरिंग
Latest Articles
आईआईटी रुड़की में पीएनजी सुविधा के प्रथम चरण का उद्घाटन
देहरादून। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने सतत ऊर्जा और आधुनिक अवसंरचना की दिशा में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज...
हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने राज्यपाल से की भेंट
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट...
मुख्यमंत्री ने किया देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरीय अवस्थापना सुविधाओं, शारदा रिवर फ्रंट, हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, क्षतिग्रस्त सडको एवं पुलो के निर्माण,...
घास लेने गयी महिला पर भालू का हमला, एयर लिफ्ट कर पहुँचाया हायर सेंटर
थराली। विकासखण्ड थराली के अंतर्गत बूंगा गांव में जंगल में घास लेने को गई एक महिला पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर बुरी...

















