29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

नेपाल के आम चुनाव में 60% मतदान; 6500+ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद

काठमांडो: पड़ोसी देश नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान किया गया। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई थी। 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चला। नेपाल में संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, जिसमें करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले। नेपाल निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने मीडिया ब्रीफिंग में यह आंकड़ा बताया। पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत की बात करें तो 2022 में 61.63 प्रतिशत था। 2013 में 78.34 प्रतिशत रहा था। वहीं, 2017 में 68.67 प्रतिशत, 2008 में 61.70 प्रतिशत, 1999 में 65.79 प्रतिशत, 1994 में 61.86 प्रतिशत और 1991 में 65.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चला और जो मतदाता तय समय तक कतार में थे, उन्हें उसके बाद भी वोट डालने की अनुमति दी गई।
प्रतिनिधि सभा की काठमांडू जिले की सभी 10 सीटों पर गुरुवार को मतदान खत्म होने के बाद अब वोटों की गिनती की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चूरामण खड़का ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग पूरी हो गई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक काठमांडू में करीब 60 से 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
खड़का ने कहा कि कुल कितने वोट पड़े हैं, इसका सही आंकड़ा आने में अभी कुछ समय लगेगा। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों से मत पत्र करीब दो घंटे के भीतर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचा दिए जाएंगे, जिसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी।
नेपाल के संसदीय चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो चुका है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक काठमांडू में करीब 60 से 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार मतदान 65 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सुबह से ही उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों के एक दर्जन से ज्यादा जिलों के प्रतिनिधियों से बात की है और वहां भी मतदान जारी है। मौसम भी अनुकूल बना हुआ है। हालांकि ऐसा लगता है कि पिछले चुनावों के करीब पांच प्रतिशत वोट इस बार अमान्य हो गए हैं। नेपाल के अखबार ‘हिमालयन’ ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
प्रांतों में दोपहर तीन बजे तक मतदान की स्थिति
काठमांडू घाटी में गुरुवार दोपहर तीन बजे तक पंजीकृत मतदाताओं में से आधे से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। देशभर में प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। नेपाल निर्वाचन आयोग के अनुसार, काठमांडू घाटी की 15 सीटों में कुल 11,85,374 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से दोपहर 3 बजे तक 6,24,934 लोगों ने वोट डाले, जो करीब 51 प्रतिशत मतदान है।
कोशी प्रांत में सबसे ज्यादा 58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 35,74,310 पंजीकृत मतदाताओं में से 13,59,816 लोगों ने वोट डाले। मधेश प्रांत में 36,36,414 पंजीकृत मतदाताओं में से 10,97,570 लोगों ने मतदान किया, जो करीब 54 प्रतिशत है। बागमती प्रांत में 24,96,936 मतदाताओं में से 10,55,924 लोगों ने वोट डाले। यहां मतदान करीब 53 प्रतिशत रहा।
गंडकी प्रांत में 18,70,065 मतदाताओं में से 8,57,459 लोगों ने मतदान किया, जो लगभग 41 प्रतिशत है।
लुम्बिनी प्रांत में दोपहर 3 बजे तक 33,86,680 पंजीकृत मतदाताओं में से 13,67,966 लोगों ने वोट डाले। यहां मतदान करीब 38 प्रतिशत रहा।
कर्णाली प्रांत में 10,37,250 मतदाताओं में से 4,44,493 लोगों ने मतदान किया, जो करीब 42 प्रतिशत है।
सुदूरपश्चिम प्रांत में 17,16,660 पंजीकृत मतदाताओं में से 6,06,239 लोगों ने वोट डाले, जो लगभग 43 प्रतिशत है।
चुनाव के लिए नेपाल में तीन दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार देशभर में 10,967 मतदान बूथ और 23,112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 65 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...