23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

भारतीय सेना में पहली बार शामिल होने को तैयार 100 महिला सैनिक, बेंगलुरु में जारी ट्रेनिंग अंतिम चरण में |Postmanindia

भारतीय सेना में पहली बार महिला सैनिकों के शामिल होने की तैयारी पूरी हो चुकी है. बेंगलुरु के कॉप्स ऑफ मिलिट्री पुलिस सेंटर एंड स्कूल में 100 महिलाओं की ट्रेनिंग अपने अंतिम चरण में है और 8 मई को इनका शानदार पासिंग आउट परेड होगा. इसके बाद ये महिला सैनिक लांस नायक के पद पर सेना के 11 लोकेशंस पर पोस्टेड होंगी और इनमें से कुछ सीमावर्ती इलाकों में भी तैनात हो सकती हैं. आइए जानते हैं कैसी रही भारत की इन दिलेर बेटियों की ट्रेनिंग और कौन हैं ये बहादुर महिला सैनिक…

इन महिला सैनिकों के फौलादी इरादे दुश्मन के दांत कर देगा खट्टे

इन महिला सैनिकों के फौलादी इरादे दुश्मन के दांत खट्टे कर सकते हैं. जोश, जज्बा और जुनून से भरे बुलंद इरादे और देश की रक्षा के लिए हर पल खड़ी भारत की ये बेटियां ऐसी परिवारों में पैदा हुईं जिन्होंने किसान, टीचर, वेल्डर जैसे व्यव्साय कर अपनी बेटियों को बेटों के बराबर बड़ा किया और फर्क नहीं किया.

बेंगलुरु के कॉप्स ऑफ मिलिट्री पुलिस सेंटर एंड स्कूल में जारी है 61 दिन की कड़ी ट्रेनिंग

यही वजह है कि ये 100 सिपॉय महिला सैनिक बेंगलुरु की ब्लूअर फायरिंग रेंज में जब अपने हाथों से ट्रिगर दबाती हैं तो उसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है. पूरे 61 दिन की ट्रेनिंग हासिल करने के बाद अब ये महिला सैनिक मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. भारतीय सेना की तरफ से यह एक बड़ा कदम है जो पहली बार महिलाओं को अफसर रैंक के नीचे के पद पर तैनात करने की प्रक्रिया शुरू की है. अब यह सेना में पुरुष और महिला की बराबरी की भी एक ओर मिसाल है.

2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन में चुनी गई 100 युवा लड़कियां

बीते वर्ष 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन में से 61 हफ्तों की ए.ई.सी. ट्रेनिंग के लिए ये 100 बेहतरीन युवा लड़कियां चुनी गई हैं. ए.ई.सी ट्रेनिंग में पुरुष या महिला में कोई अंतर नहीं किया जाता. जब ये लड़कियां अपने जोश के साथ ट्रेनिंग के लिए तैयार होती हैं तो दूर से इन्हें देखकर पता नहीं चलता कि इनमें से कौन महिला है और कौन पुरुष. इंस्ट्रक्टर ने पहचान के लिए इन युवा लड़कियों की बाह पर रंगीन स्कार्फ लगा दी है. इन युवा लड़कियों ने पुरुष सहयोगियों के साथ कठिन नियमों वाली ट्रेनिंग की और अपने आपको फौलादी इरादों वाली बनाया.

ये भी पढ़ें: केदारनाथ धाम में हेली बुकिंग शुरू, पहले दिन 5 हज़ार टिकट बुक, ये है इस बार का किराया

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...