23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

केदारनाथ धाम में हेली बुकिंग शुरू, पहले दिन 5 हज़ार टिकट बुक, ये है इस बार का किराया |Postmanindia

केदारनाथ धाम के लिए जहां एक ओर राज्य सरकार ने तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं वहीं दूसरी ओर केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस को लेकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है. ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने के 24 घंटे के अंदर ही पाँच हज़ार से ज़्यादा हेलिकॉप्टर के टिकट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग और GMVN ने इसके लिए बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यूकाडा के हेली सेवा के लिए इस सभी 9 कंपनियों ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है जबकि ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in पर जाकर कर सकते है.

यूकाडा के सीईओ डॉ आशीष चौहान ने बताया कि इस साल केदार घाटी में 9 ऑपरेटरों द्वारा 18 हेलीपैड से केदारनाथ यात्रा संपन्न कराई जाएगी. जबकि टिकट का अनुपात 70:30 का ऑनलाइन और ऑफ़लाइन रखा गया है. चौहान ने बताया कि यात्री किराया पहले से ही तय है. यूकाडा ने सभी यात्रियों से SoP का पालन करने की अपील की है.

आपको बता दें कि इस बार

  • गुप्तकाशी से केदारनाथ 7750₹ है यानी प्रति चक्कर 3875 रुपए प्रति सवारी
  • फाटा से केदारनाथ 4720₹ यानी प्रति चक्कर 2360 रुपए प्रति सवारी
  • सिरसी से केदारनाथ 4680₹ यानी प्रति चक्कर 2340 रुपए प्रति सवारी

ये भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामले देख सीएम ने दिए पुलिस को सख़्ती बरतने के आदेश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...