25.3 C
Dehradun
Friday, April 10, 2026


spot_img

उत्तराखंड में 12 IAS और 10 PCS के तबादले, देखें लिस्ट

देहरादून:  उत्तराखंड सरकार ने 13 IAS और कई PCS अधिकारियों के अधिकारियो के विभागों मे फेरबदल किए हैं. सरकार ने बंशीधर तिवारी को DG सूचना बनाया है. अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से राजस्व का कार्यभार वापस लिया गया है. इसके अलावा आईएएस शैलेश बगौली से सचिव कृषि और कृषक विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई. सचिव कृषि और कृषक विभाग की जिम्मेदारी आईएएस बीवीआरसी पुरुषोतम को दी गई है. आईएएस सचिन कुर्वे को राजस्व विभाग की सचिव बनाया गया है. हालांकि इनसे भी खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया.

आईएएस ब्रिजेश कुमार संत को दून मसूरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से हटा दिया गया. वहीं, नई जिम्मेदारी के तौर पर सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता बनाया गया है. आईएएस दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव प्रभारी राजस्व की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए सचिव प्रभारी शहरी विकास का नया दायित्व दिया गया है. 

आईएएस अधिकारी सोनिका को देहरादून जिलाधिकारी के साथ-साथ मसूरी देहरादून विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार भी दिया गया. आईएएस रणबीर सिंह चौहान से अपर सचिव सूचना और महानिदेशक सूचना का पद वापस लिया गया. अपर सचिव सूचना और महानिदेशक सूचना की जिम्मेदारी बंशीधर तिवारी को दी गई है.

आईएएस कामेंद्र सिंह से सचिव लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है. उन्हें अब अपर सचिव कार्मिक और सर्तकता, समाज कल्याण का प्रभार दिया गया. सविन बंसल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन और परियोजना प्रबंधन बनाया है. आईएएस मेहरबान सिंह को सचिव मानवाधिकार आयोग से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस आनंद श्रीवास्तव से परियोजना प्रबंधन की जिम्मेदारी वापस ली गई है.

इसके साथ ही पीसीएस गिरधारी सिंह को सचिव लोक सेवा आयोग हरिद्वार बनाया गया है. आईआएएस जितेंद्र कुमार सोनकर को अपर सचिव युवा कल्याण खेल निदेशक बनाया गया है. पीसीएस अरविंद पांडेय को सचिव मानवधिकार आयोग बनाया गया है. पीसीएस मनीष बिष्ट को उपजिलाधिकारी उधमसिंह नगर बनाया गया है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

होर्मुज संकट के बीच राहत: एलपीजी जहाज ‘ग्रीन आशा’ पहुंचा भारत

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाला एलपीजी पोत 'ग्रीन आशा' होर्मुज स्ट्रेट को पार करते हुए गुरुवार को नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथारिटी...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज; प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और सूरी में परिवर्तन संकल्प रैलियों...

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 45 गीगावाट की...

0
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 45 गीगावाट की अब तक की सबसे अधिक वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि दर्ज की है। सोशल...

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

0
नई दिल्ली। असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। असम की 126 सीटों,...

विभागों ने मुख्य सचिव के समक्ष एडीबी से संबंधित अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में एशियन डेवलपमेंट बैंक और उत्तराखण्ड सरकार के निर्माण सम्बन्धी विभागों के मध्य...