24.3 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

होर्मुज संकट के बीच राहत: एलपीजी जहाज ‘ग्रीन आशा’ पहुंचा भारत

नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाला एलपीजी पोत ‘ग्रीन आशा’ होर्मुज स्ट्रेट को पार करते हुए गुरुवार को नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथारिटी (जेएनपीए) पहुंच गया। एक अन्य जहाज ‘ग्रीन सान्वी’ भी जल्द पहुंचने वाला है।
सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, “यह जहाज बीपीसीएल-आइओसीएल द्वारा संचालित जेएनपीए के लिक्विड बर्थ पर लंगर डाले हुए है। 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ने के बाद से यह जेएनपीएल पहुचने वाला पहला एलपीजी जहाज है। यह आगमन समुद्री अभियानों की उस क्षमता को दर्शाता है, जिसके तहत वे जटिल भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भी कार्य करते हुए देश को आवश्यक एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं।”
इस बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल ने दोहराया कि देश में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति स्थिर है, भले ही तनाव जारी हो। उन्होंने कहा कि भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से बिना किसी रुकावट के आते रहे हैं। सरकार स्थिति की दैनिक आधार पर निगरानी कर रही है।
मार्च में हर रोज 10,000 से अधिक पीएनजी कनेक्शन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा कि उपभोक्ताओं की पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की ओर रुचि बढ़ी है और इसके नेटवर्क का देशभर में तेजी से विस्तार हो रहा है।
उन्होंने कहा, “मार्च में हमने प्रतिदिन 10,000 से अधिक घरों को जोड़ा। महीने में 3,00,000 नए कनेक्शन दिए गए।” उन्होंने कहा कि लोग पहले मानते थे कि एलपीजी बेहतर है, लेकिन अब वे समझ रहे हैं कि पीएनजी एलपीजी से भी बेहतर है। देश में इसकी कोई कमी नहीं है।
केंद्र ने कहा है कि लपीजी की कालाबाजारी-जमाखोरी रोकने के लिए देशभर में निगरानी तेज की गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि अब तक 1.16 लाख से अधिक छापे मारे गए हैं और 600 से अधिक सि¨लडर जब्त किए गए।
उल्लंघनों के चलते वितरकों को 1,870 शो-काज नोटिस थमाए गए हैं और 53 डीलरशिप संस्पेंड की गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बावजूद घरेलू एलपीजी की कोई कमी नहीं है। घरेलू उपयोग के लिए 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। बुधवार के दिन ही 51 लाख से अधिक एलपीजी सि¨लडर वितरित किए गए। आनलाइन बु¨कग 98 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 14...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल सेे ग्राम पंचायत नाघर इण्टर कालेज...

लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर सीएम ने पीएम का आभार...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

0
देहरादून: मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक...

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 18 वर्ष से कम उम्र और बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले...

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 18 वर्ष से कम आयु के छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया।...