24.4 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

हरिद्वार जिला जेल में पाए गए 15 एचआईवी पॉजिटिव

हरिद्वार। जिला कारागार हरिद्वार में 15 एचआईवी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर 7 अप्रैल को जेल में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर के दौरान 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच रिपोर्ट में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सभी संक्रमित कैदियों को एक अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि इन कैदियों का नियमानुसार उपचार शुरू कर दिया गया है और जेल में अन्य कैदियों के बीच कोई भ्रम या डर ना फैले, इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। बता दे कि वर्तमान में जिला कारागार में इस समय करीब 1100 बंदी हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले वर्ष 2017 में भी मेडिकल जांच के दौरान 16 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे।वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जेल प्रशासन इस स्थिति को गंभीरता से ले रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...