25.1 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

उत्तराखंड में आज कोरोना के 274 नए मामले, 18 मरीज़ों की मौत |Postmanindia

उत्तराखंड में कोविड कर्फ़्यू को एक महीने से ज़्यादा का समय हो गया है, ऐसे में संक्रमण काफी कम हो गया है. प्रदेश में कोरोना मरीज़ों का आँकड़ा एक हज़ार से कम आ गया है. प्रदेश में आज कोरोना के 274 मामले सामने आए हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी रेट 95.14 प्रतिशत तक आ गया हैं. प्रदेश में आज 18 लोगो की कोरोना से मौत हुई है. प्रदेश भर में आज 24 हज़ार कोविड सेम्पल की जाँच की गई. अब उत्तराखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की अब सँख्या 3642 हो गई है. प्रदेश में अब तक कोविड मरीज़ों की मौत का आँकड़ा 6985 हो गया है. राज्य में अबतक कुल 337449 लोग कोरोना से पॉजीटिव आ चुके हैं. प्रदेश में आज 515 मरीज कोविड से रिकवरी कर चुके हैं.

जिलेवार पोज़िटिव आंकड़े

  • अल्मोड़ा जिले से 24
  • बागेश्वर जिले से 12
  • चमोली जिले से 07
  • चंपावत जिले से 10
  • देहरादून जिले से 57
  • हरिद्वार जिले से 48
  • नैनीताल जिले से 23
  • पौड़ी गढ़वाल से 06
  • पिथौरागढ़ से 18
  • रुद्रप्रयाग से 07
  • टिहरी गढ़वाल से 16
  • उधम सिंह नगर से 17
  • उत्तरकाशी से 24

यह भी पढ़ें: सीएम तीरथ ने की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात, राज्य के लिए कई बड़ी योजनाओं की माँग

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...

खेल विश्वविद्यालय के लिए 94 पदों का सृजन, संचालन का रास्ता साफः खेल मंत्री...

0
देहरादून। हल्द्वानी के गौलापार में स्थापित किए जा रहे खेल विश्वविद्यालय के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद...

देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु

0
चंपावत/देहरादून। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर...

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...