26.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

मुंबई से उत्तराखंड आये 3 पर्यटक गंगा में डूबे, अब तक लापता, सर्च अभियान जारी

ऋषिकेश: मुंबई से उत्तराखंड आए पर्यटकों की एक टोली में से 3 पर्यटक ऋषिकेश में गंगा नदी में बह गए। बता दे कि नरेंद्रनगर तहसील के मुनि की रेती थाना क्षेत्र में मुनि की रेती निवासी धर्म सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि गंगा व्यू होटल ,लक्ष्मण झूला रोड तपोवन मुनि की रेती के पास से तीन व्यक्ति जिसमें दो लड़कियां व एक लड़का है, गंगा में नहाते समय गंगा की तेज धारा में बह गए है।

सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना मुनी की रेती कमल मोहन भंडारी ,एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जंहा सर्च अभियान जारी है लेकिन अभी तक डूबे पर्यटकों का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी मुनि की रेती ने बताया कि बुधवार को मुंबई से तीन लड़कियों व दो लड़कों का ग्रुप उत्तराखंड घूमने आए थे, यहां आकर तपोवन में गंगा व्यू होटल में ठहरे थे। जवानों ने बुधवार को भी रेस्क्यू अभियान चलाया था, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका था। वहीं, आज भी दोपहर तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई से करण मिश्रा (20) पुत्र परेश मिश्रा, निवासी एफ-104, ऑरचिड, सूबूरदिया, न्यू लिंक रोड, कांदिवली वेस्ट मुंबई- 47, निशा गोस्वामी (21) पुत्री उमेश गोस्वामी, निवासी 1406 बिल्डिंग नंबर 2, आकृति अपटाउन, मीरा रोड ईस्ट मुंबई, मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे, अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर, निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66 और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66 उत्तराखंड घूमने आए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नं0-3, में बंगला नाला के ऊपर...

आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई

0
देहरादून। विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर पास्कल डोनोहोई ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है...

‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक आख्यानों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर...

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...