14.5 C
Dehradun
Friday, November 14, 2025

मुंबई से उत्तराखंड आये 3 पर्यटक गंगा में डूबे, अब तक लापता, सर्च अभियान जारी

ऋषिकेश: मुंबई से उत्तराखंड आए पर्यटकों की एक टोली में से 3 पर्यटक ऋषिकेश में गंगा नदी में बह गए। बता दे कि नरेंद्रनगर तहसील के मुनि की रेती थाना क्षेत्र में मुनि की रेती निवासी धर्म सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि गंगा व्यू होटल ,लक्ष्मण झूला रोड तपोवन मुनि की रेती के पास से तीन व्यक्ति जिसमें दो लड़कियां व एक लड़का है, गंगा में नहाते समय गंगा की तेज धारा में बह गए है।

सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना मुनी की रेती कमल मोहन भंडारी ,एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जंहा सर्च अभियान जारी है लेकिन अभी तक डूबे पर्यटकों का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी मुनि की रेती ने बताया कि बुधवार को मुंबई से तीन लड़कियों व दो लड़कों का ग्रुप उत्तराखंड घूमने आए थे, यहां आकर तपोवन में गंगा व्यू होटल में ठहरे थे। जवानों ने बुधवार को भी रेस्क्यू अभियान चलाया था, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका था। वहीं, आज भी दोपहर तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई से करण मिश्रा (20) पुत्र परेश मिश्रा, निवासी एफ-104, ऑरचिड, सूबूरदिया, न्यू लिंक रोड, कांदिवली वेस्ट मुंबई- 47, निशा गोस्वामी (21) पुत्री उमेश गोस्वामी, निवासी 1406 बिल्डिंग नंबर 2, आकृति अपटाउन, मीरा रोड ईस्ट मुंबई, मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे, अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर, निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66 और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66 उत्तराखंड घूमने आए थे।

spot_img

Related Articles

spot_img
spot_img

Latest Articles

सीबीआई और उत्तराखण्ड पुलिस ने  करोड़ों की ठगी का आरोपी पुनेठा यूएई से दबोचा

0
देहरादून। करोडों रूपये की ठगी के मामले में फरार भगोडे जगदीश पुनेठा को सीबीआई व उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संयुक्त अरब अमीरात से गिरफ्तार कर...

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली ने ली उच्च-स्तरीय बैठक

0
देहरादून। गृह सचिव शैलेश बगौली ने शुक्रवार को सचिवालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ...

सीएम धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ

0
पिथौरागढ़/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार, जौलजीबी, पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक...

पार्किंग में बैठकर 3 घंटे बनाया बम, 32 कारों से थी देश को दहलाने...

0
नई दिल्ली। खुफिया एजेंसियों ने लाल किले के पास सोमवार को हुए कार धमाके से जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश को उजागर किया है।...

बंगाल में वोटर लिस्ट पर बड़ा खुलासा, 47 लाख ऐसे लोगों के नाम शामिल...

0
कोलकाता : बंगाल की सूची में 47 लाख ऐसे मतदाता हैं, जोकि अब इस दुनिया में ही नहीं हैं। इनमें 34 लाख ऐसे थे,...