नई दिल्ली: लोकसभा सचिवालय संसदीय कार्यप्रणाली को लगातार आधुनिक और डिजिटल बना रहा है। इसी क्रम में मानसून सत्र की शुरुआत से पहले लोकसभा कक्ष में सभी सीट पर मल्टी मीडिया डिवाइस (एमएमडी) लगाया गया है, जिसकी मदद से सांसद अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। इससे सदस्यों का समय बचेगा। पहले सांसदों को हाजिरी लॉबी में जाकर रजिस्टर पर हस्ताक्षर करना पड़ता था।
एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन और नेतृत्व में संसदीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, समावेशिता और सदस्यों एवं आम जनता दोनों के लिए सुगमता बढ़ाने हेतु यह पहल की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा सचिवालय अब एआई आधारित उपकरणों का उपयोग करके 12 भाषाओं-असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में दैनिक संसदीय कार्य और एजेंडा पत्र प्रकाशित कर रहा है। ये दस्तावेज संसद पोर्टल https://sansad.in के माध्यम से रीयल-टाइम में उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे सांसदों के साथ-साथ देश भर के नागरिकों को विधायी कार्यवाही की व्यापक पहुंच और बेहतर समझ प्राप्त होती है।
अब MMD डिवाइस के जरिए सांसद दर्ज करा सकेंगे अपनी उपस्थिति; मानसून सत्र से बनेगी ऑनलाइन हाजिरी
Latest Articles
रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में...
देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य...
शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का सीएम ने किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ...
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत...
डीआरआई ने देशभर में कार्रवाई कर 22 करोड़ रुपये की तस्करी का सोना-चांदी जब्त...
नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय- डीआरआई ने देश भर में खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए हैं। इसके तहत विदेश से तस्करी...
विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को देशभर से बधाई
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को...

















