25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

त्रिवेंद्र सरकार में हटे श्रम बोर्ड के 38 कर्मचारी बहाल, मंत्री हरक सिंह रावत ने दिए आदेश |Postmanindia

उत्तराखंड में शेर ए गढ़वाल कहे जाने वाले हरक सिंह ने एक बार फिर से अपने राजनैतिक कर का परिचय दे दिया है. पूर्वर्ती त्रिवेंद्र सरकार में श्रम बोर्ड से हटाए गए 38 कर्मचारियों को हरक सिंह रावत ने बहाली के आदेश दे दिए हैं. इतना ही नहीं त्रिवेंद्र सरकार में एक के बाद एक ऑडिट और जांच करने में वाली सचिव दीप्ति सिंह का भी तबादला कर दिया गया है. जबकि त्रिवेंद्र सरकार में मनोनीत श्रम बोर्ड के अध्यक्ष एसएस सत्याल की भी छुट्टी हो गई है. हरक सिंह रावत का कहना है कि इस संबंध में सचिव श्रम को आदेश दिए हैं कि बोर्ड से जिन कर्मचारियों को हटाया गया था, उन्हें उसी तिथि से बहाल कर दिया जाए, जब से उन्हें हटाया गया था.

हरक सिंह का कहना है कि हमारा पहला दायित्व रोजगार देने पर होना चाहिए, न कि बेवजह किसी को हटाने पर. इसी के दृष्टिगत उन्होंने यह आदेश दिए हैं. गौरतलब है कि त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में पिछले साल अक्टूबर में श्रम मंत्री डा. रावत को बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाते हुए शमशेर सिंह सत्याल को अध्यक्ष बना दिया गया था. तब डा. रावत ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी. हालांकि, सरकार ने तुरंत ही समूचे बोर्ड का नए सिरे से गठन कर तब सचिव का दायित्व देख रहीं दमयंती रावत को उनके मूल विभाग में भेजकर श्रमायुक्त दीप्ति सिंह को सचिव का जिम्मा सौंपा था.

यही नहीं, तब नए बोर्ड ने पिछले बोर्ड के तमाम फैसलों को भी पलट दिया था. अब सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद एक रोज पहले ही बोर्ड के सचिव पद पर उपश्रमायुक्त मधु चौहान को नियुक्ति दे दी गई थी. यही नहीं, अब बोर्ड के अध्यक्ष की छुट्टी होने के बाद पूर्व में बोर्ड द्वारा हटाए गए कर्मचारियों की बहाली के आदेश श्रम मंत्री ने दिए हैं.

ये भी पढ़ें: शतप्रतिशत वैक्सीनेशन वाला राज्य बने उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...