नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच यूएई में ईरान के हमले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात कर हालात पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने हमलों की कड़ी निंदा करते हुए यूएई के साथ एकजुटता दोहराई और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता का समर्थन किया।
पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर बढ़ते हमलों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और भारत की एकजुटता जताई। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी।
पोस्ट में पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और इन हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए राष्ट्रपति का धन्यवाद किया। यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं और रहते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर भारत सरकार लगातार संपर्क में है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि भारत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है। उन्होंने तनाव कम करने (डी-एस्केलेशन) पर जोर दिया और कहा कि सभी पक्षों को मिलकर शांति बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए।
हालांकि यूएई में रहने वाले भारतीय लोगों को लेकर अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि हमले में घायल भारतीय नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद सुरक्षित है। दूतावास लगातार अस्पताल प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। मिशन ने कहा कि घायल भारतीय को हर संभव सहायता दी जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार ईरान द्वारा किए गए हमलों में तीन लोगों की मौत हुई जबकि कुल 58 लोग मामूली रूप से घायल हुए। घायलों में कई देशों के नागरिक शामिल हैं, जिनमें भारतीय नागरिक भी है। हमलों के दौरान कई जगहों पर मलबा गिरने और विस्फोटों से संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
इसके साथ ही यूएई सेना ने बताया कि ईरान की ओर से बड़े पैमाने पर हमले किए गए। अब तक 165 बैलिस्टिक मिसाइल, दो क्रूज मिसाइल और 541 ड्रोन दागे गए। इनमें से 506 ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया, जबकि 35 ड्रोन देश के भीतर गिरने से सीमित नुकसान हुआ। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हवाई हमलों को रोकने में जुटी रहीं।
‘भारत एकजुटता के साथ खड़ा: पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से बात की, खाड़ी देश पर हुए हमलों की निंदा की
Latest Articles
‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सेना ही नहीं, जनता की भी जिम्मेदारी’, NSA अजीत डोभाल ने...
अहमदाबाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि देश की असली ताकत उसकी जनता की इच्छाशक्ति होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा...
निर्वाचन अधिकारी के ‘फिल्मी’ पोस्ट पर मचा बवाल, टीएमसी ने EC से की कार्रवाई...
कोलकाता: कोलकाता दक्षिण के चुनाव अधिकारी ने अपने एक्स पोस्ट में बॉलीवुड गाने और 'बर्नोल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। अब इसके खिलाफ तृणमूल...
आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति
नई दिल्ली। आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय सुरक्षा की तेजी से बदलती...
22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...
बिना इनर लाइन परमिट के आदि कैलाश पहुंचे पर्यटक, प्रशासन ने दिए जांच के...
पिथौरागढ़। कुछ पर्यटक बिना इनर लाइन परमिट के प्रसिद्ध आदि कैलाश पहुंच गए। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। धारचूला...

















