21.9 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड में सायं पांच बजे तक 53.56 प्रतिशत फीसदी मतदान

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पांच सीटों पर शाम पांच बजे तक 53.56 प्रतिशत फीसदी मतदान हुआ। चमोली जनपद के प्राथमिक विद्यालय गाड़ी बूथ पर अपराह्न 4 बजकर 25 मिनट पर ईवीएम मशीन खराब हो गई थी। बूथ पर 5 बजकर 40 मिनट पर नई ईवीएम मशीन लगाई गई, जिसके बाद शेष बचे आठ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 53.56 प्रतिशत फीसदी मतदान हुआ। कुछ मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। वहीं कुछ बूथों पर मतदान के लिए लोगों का इंतजार होता रहा, लेकिन लोग नहीं पहुंचे। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में उत्तराखंड की पांच सीटों में शामिल गढ़वाल सीट के लिए रुद्रप्रयाग जनपद में अपराह्न 3 बजे तक कुल 47.42 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इस दौरान केदारनाथ विस में 49.11 और रुद्रप्रयाग विस में 45.97 फीसदी मतदान हुआ। जिले में कुल 1 लाख 95 हजार 623 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसमें 97250 पुरुष और 98373 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। जिले में 5295 युवा मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से कुछ ने वोट दिया। जिले के कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। साथ ही महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति ज्यादा उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने कई पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अपनी पत्नी के साथ राजकीय जूनियर हाईस्कूल खुरड़ में मतदान भी किया। विकासनगर के श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर स्थित मतदान स्थल में मतदान कर्मी कमल सिंह (46) के अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर ले जाया गया। जहां से प्रभारी  चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन डोगरा ने उन्हें दून अस्पताल रेफर कर दिया। उत्तराखंड में तीन बजे तक 45.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि 2019 में तीन बजे तक 48.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। उत्तरकाशी के सेकू गांव में बने बूथ पर केवल 11 मत पड़े। इसमें सभी कर्मचारी शामिल हैं। गांव के किसी व्यक्ति ने अभी तक मतदान नहीं किया। वहीं कासला में 14 मतदान पड़े। वहीं  मसूरी एमजीवीएस हाईस्कूल कफलानी के पोलिंग बूथ 91 में सुबह से छह वोट पड़े। टिहरी गढ़वाल में एक नवविवाहित जोड़े ने पीडब्लूडी बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद हरिद्वार में 01 बजे तक 44.00 और देहरादून जिले की तीन विधानसभा को जोड़कर पूरे हरिद्वार लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 39.41 प्रतिशत मतदान हुआ। हरिद्वार ग्रामीण में सबसे ज्यादा 48.55 प्रतिशत व ऋषिकेश विधानसभा में सबसे कम 32.80 मतदान हुआ है।
रुड़की में राजकीय इंटर कॉलेज में मतदान के लिए आई एक महिला ने चुनाव अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया। जिससे मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। महिला मतदान केंद्र पर पर्ची लेकर आईं थी। इस दौरान वह अपना आधार कार्ड लाना भूल गई। महिला ने चुनाव अधिकारी को मोबाइल में पड़ा अपना आधार कार्ड दिखाया। इस पर चुनाव अधिकारी भड़क गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु...

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में बुनियादी ढांचे एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उद्यमों को प्रोत्साहन, प्रशासनिक सुदृढीकरण को बढ़ावा देने...

कुंभ मेला तैयारीः मेला प्रशासन ने विधायक के साथ स्वर्गाश्रम क्षेत्र का भ्रमण कर...

0
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मेला...

मुख्यमंत्री ने किया राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति, पैनिक होने की आवश्यकता नहींः मुख्य...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य में गैस, ईंधन एवं अन्य आवश्यक कमोडिटीज की निर्बाध आपूर्ति...