17 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

यूक्रेन में 7 साल की बच्ची समेत 6 की मौत, UN ने की 240 आम नागरिकों की मौत की पुष्टि

यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी से जंग लगातार जारी है। तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस अपने हमले नहीं रोक रहा है। रूस बार-बार यूक्रेन से हथियार डालने की बात कह रहा है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति भी अडिग हैं और वो अंत तक लड़ने की हुंकार भर रहे हैं। आज चौथे दिन भी रूस मिसाइल और रॉकेट दाग रहा है।

रूसी सेना धीरे-धीरे राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही है। रूसी फौजों ने कीव की घेराबंदी कर ली है। ताजा अपडेट के मुताबिक, शहर से महज 4 किलोमीटर दूर रूस के फौजी पहुंच गए हैं और गोलीबारी कर रहे हैं। यूक्रेन के खारकीव में रूसी सेना दाखिल हो चुके हैं। वहां उन्होंने सैन्य ठिकानों और एयरपोर्ट पर अपना कब्जा जमा लिया है। जानकारी के मुताबिक रूसी सेना अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी कब्जे की तैयारी कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में चल रही लड़ाई में कम से कम 240 आम नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है जिनमें से कम से कम 64 लोगों की मौत गुरुवार को हुई। हालांकि, उसका मानना है कि ‘‘वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है’’ क्योंकि मारे गए लोगों की कई खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...