20.2 C
Dehradun
Sunday, March 15, 2026


spot_img

76 हजार डाक मतपत्र डाउनलोड किये जा चुके

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) जारी किये गये थे, जिसमें सभी सर्विस वोटर्स को मतदान करने के लिए डाक मतपत्र प्रेषित किये गये थे। 93187 ईटीपीबीएस इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सर्विस वोटरों तक पहुंचाये गये थे, अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 76 हजार डाक मतपत्र डाउनलोड किये जा चुके हैं। 07 अप्रैल 2024 तक डाक मतपत्र डाउनलोड किये जा सकते हैं। कुछ सर्विस वोटरों के डाक मतपत्र जनपदों को प्राप्त होने भी प्रारंभ हो गये हैं।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि मतदान के दिवस पर और मतदान के एक दिन पहले समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापनों को पूर्व प्रमाणीकरण कराना होगा। प्रिंट मीडिया में प्रकाशन के लिए विज्ञापनों को पूर्व प्रमाणन के लिए राजनैतिक दल आवेदकों को राज्य अथवा जनपद स्तर पर गठित एमसीएमसी कमेटी को आवेदन देकर पूर्व-प्रमाणन कराना होगा। मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व प्रचार अवधि समाप्त हो जाती है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने की प्रक्रिया की शुरूआत देहरादून जनपद ने 05 अप्रैल 2024 से कर ली है, कल तक देहरादून जनपद में 1240 ऐसे मतदाताओं  ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपना मत अंकित किया था। आज से पौड़ी जनपद में भी घर-घर जाकर मतदान कराने की प्रक्रिया की शुरूआत की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडिगो का बड़ा फैसला: मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते दोहा, कुवैत समेत सात...

0
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण दोहा, कुवैत और शारजाह सहित क्षेत्र के सात स्थानों के लिए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण...

0
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कोलकाता में लगभग 18 हजार 6 सौ 80 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और...

भारतीय ध्वज वाले जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य सुरक्षित पार किया

0
नई दिल्ली। भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित तरीके से पार कर लिया है। पत्तन, पोत...

देशभर के खुदरा बिक्री केंद्रों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध: पेट्रोलियम...

0
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देशभर के खुदरा बिक्री केंद्रों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।...

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में राज्यपाल ने दिया विश्व शांति, एकता और आध्यात्मिक चेतना का...

0
देहरादून/ऋषिकेश: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव–2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर...