वैशाली: हाजीपुर में करंट लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर की है। ग्रामीणों का कहना है कि डीजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौत का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार मरने वालों में धर्मेंद्र पासवान के पुत्र रवि कुमार, स्व लाला दास के पुत्र राजा कुमार, स्वर्गीय फुदेना पासवान के पुत्र नवीन कुमार, सनोज भगत के पुत्र अमरेश कुमार, मंटू पासवान के पुत्र अशोक कुमार, परमेश्वर पासवान के पुत्र कालू कुमार, मिंटू पासवान के पुत्र आशी कुमार, और चंदेश्वर पासवान के पुत्र चंदन कुमार शामिल हैं। 11 हजार वोल्ट के तार से घायल होने वालों में उमेश पासवान के पुत्र राजीव कुमार(17) सहित तीन लोग हैं। फिलहाल अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि सुल्तानपुर के लोग एकसाथ डीजे बजाते हुए सोनपुर के पहलेजा घाट जल उठाने के लिए जा रहे थे। सभी लोग डीजे के संगीत पर झूमते नाचते जा रहे थे। तभी अचानक डीजे 11 हजार के बिजली के सम्पर्क में आ गया, जिससे आठ लोग बुरी तरह से झुलस गये जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल भी हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और के साथ साथ वैशाली के डीएम भी घटनास्थल पर पहुँच गये। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।
करंट लगने से 8 लोगों की मौत, 11 हजार वोल्ट वाले तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा
Latest Articles
फ्लाइट से यात्रा करने वालों को अब 60% सीटों के लिए नहीं देने होगा...
नई दिल्ली। हवाई यात्रियों को राहत देते हुए सरकार ने एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि घरेलू उड़ानों में कम से कम 60 प्रतिशत...
राज्यसभा में सदस्यों ने सरकार से संसद के कामकाज के घंटे बढ़ाने का आग्रह...
नई दिल्ली। राज्यसभा में अप्रैल से जून के बीच सेवानिवृत्त होने वाले 59 सांसदों के सम्मान में विदाई संबोधन जारी रहे। इस दौरान सदस्यों...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 33,660 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ भारत औद्योगिक विकास योजना...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 33 हजार 660 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ एक सौ प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए भारत...
लोकसभा ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान की...
नई दिल्ली। लोकसभा ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान की मांग को मंजूरी दे दी। कृषि और किसान...
राज्यसभा ने 59 सदस्यों को दी विदाई; प्रधानमंत्री मोदी ने उनके योगदान को प्रासंगिक...
नई दिल्ली। राज्यसभा ने 20 राज्यों के 59 सदस्यों को विदाई दी। इनमें 9 महिला सदस्य शामिल थीं। विदाई समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

















