24.2 C
Dehradun
Wednesday, April 1, 2026


spot_img

भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लोहे की छड़ ले जा रहे ट्रक और धार्मिक कार्यक्रम से यात्रियों को लेकर लौट रहे टेम्पो की टक्कर में कई हताहत भी हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। नासिक के द्वारका सर्किल में टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के पास हुआ। टेम्पो में 16 यात्री सवार थे।
हादसे के संबंध में नासिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टेम्पो में 16 यात्री सवार थे। सभी लोग सिडको क्षेत्र में जा रहे थे। निफाड़ में एक धार्मिक आयोजन से सवारी लेकर लौट रहे टेम्पो के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ों से लदे ट्रक के पीछे से लोग ट्रक के पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर कितनी जबरदस्त थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक कुछ घायलों को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस के अलावा अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय निवासियों ने राहगीरों के साथ मिलकर तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है।नासिक पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक हादसे और घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। टेम्पो में सवार कुछ यात्रियों को गंभीर चोट लगी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...

पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में   है। श्री मोदी आज गुजरात...

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्‍पन्‍न हो गया है। सात दिन तक चले इस...

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...

0
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“

0
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...