28.6 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न

नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्‍पन्‍न हो गया है। सात दिन तक चले इस महोत्सव में दुनिया भर की 125 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जो भारत के वैश्विक सिनेमा कैलेंडर में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मीडिया से बातचीत में फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने अपने अनुभव को बेहद प्रेरणादायक बताया। उन्होंने महोत्सव के आयोजन की सराहना की और आयोजकों को इसकी सफलता पर बधाई दी।

इस बीच, फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने भी मीडिया के साथ अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने  इस अवसर को घर वापसी बताया और कहा कि वैश्विक स्तर पर सफलता प्राप्त करने के बावजूद घर पर मिलने वाली खुशी और संतुष्टि का कोई सानी नहीं है।

अभिनेत्री शीबा चड्ढा ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी को सुखद अनुभव बताया। इस महोत्सव का उद्देश्य रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना, फिल्म पर्यटन को प्रोत्साहित करना, उभरती प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना और फिल्म निर्माताओं के लिए साझा मंच उपलब्ध कराना था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्णः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग कर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता...

नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

0
देहरादून। सचिवालय में सचिव गृह शैलेश बगोली की अध्यक्षता में राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन की उच्च स्तरीय समीक्षा...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के...

जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की भागीदारी, वैश्विक साझेदारियों पर जोर

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी फ्रांस के एवियन में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के उच्च स्तरीय कार्य सत्र में भाग ले रहे हैं।...

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उच्च...

0
नई दिल्ली। फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय कार्य सत्र में भाग...