34.9 C
Dehradun
Saturday, June 20, 2026


spot_img

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मनसेरा बने मुख्यमंत्री तीरथ के मीडिया सलाहकार |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है. इस सम्बंध में सचिवालय प्रशासन ने विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुर्सी संभालने के बाद से मीडिया सलाहकार नियुक्त होने की कयासबाजी चल रही थी. मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार को लेकर कई नाम चर्चा में थे. लेकिन आज मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को इस पद पर जिम्मेदारी देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. मनसेरा वरिष्ठ पत्रकार हैं और हल्द्वानी के निवासी हैं. लम्बे समय से वह पांचजन्य अखबार से जुड़े थे.फिलहाल वह एनडीटीवी में कुमाऊँ मण्डल के प्रभारी भी है.मनसेरा थाल सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को हल्द्वानी में भोजन उपलब्ध करा रहे हैं.इधर, सचिवालय प्रशासन के संयुक्त सचिव एनएस डुंगरियाल ने उनकी नियुक्ति के विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं.

वर्तमान में मनसेरा NDTV में  राज्य प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर रहे थे. पत्रकारिता के साथ समाज के वचिंत वर्ग की चिंता करने वाले मानसेरा ने समाज सेवा के नये आयाम स्थापित किये हैं. पत्रकारिता के साथ साथ समाज सेवा का कार्य करना उनकी बड़ी खासियत मानी जाती है. वर्तमान में उनके द्वारा चलाई जा रही थाल सेवा खासी चर्चित रही है. हल्द्वानी में वह थाल सेवा के माध्यम से गरीब, भूखों को महज 5 रूपये में हर रोज भरपेट खाना खिलाने का प्रबंध कर रहे हैं.  शपथ ग्रहण के बाद से सीएम तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार को लेकर मंथन चल रहा था.

यह भी पढ़ें: तीसरी लहर के लिए अभी से हो तैयारी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने फुटपाथ पर चलने के अधिकार को मौलिक अधिकार बताया

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने फ़ैसला सुनाया कि तय फ़ुटपाथ पर चलने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि किसी...

सेबी ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए...

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए...

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत 2400 करोड़ रुपये की...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2400 करोड़ रुपये...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं...

उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली 24 करोड़...

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...