26.1 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

प्रदेश में सप्ताहभर और चलेगा कोविड कर्फ़्यू, सख़्ती के साथ गाइडलाइन में संशोधन |Postmanindia

उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए एक हफ्ते और यानि आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है. कोविड कर्फ्यू लागू होने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है. सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि उत्तराखंड में आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है. राज्य सरकार बे हालांकि इसमें कुछ रियायत भी दी गई है. इस दौरान राशन तथा किराने की दुकानें दो दिन और स्टेशनरी की दुकान को एक दिन खुलने के लिए छूट दी गई है. परचून की दुकानें हफ्ते में दो दिन 1 जून और 5 जून को सुबह 8 बजे से 1 बजे तक खुलेंगी. एक जून को स्टेशनरी की दुकानें भी खुलेंगी, इसके अलावा सारी व्यवस्था पहले की तरह रहेगी. इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी. इस दौरान राशन की दुकानें दो दिन और स्टेशनरी की दुकान को एक दिन खुलने के लिए छूट दी गई है. वहीं, अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी. अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी. कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि फ़िलहाल शेष व्यवस्था यथावत रहेगी. वहीं सुबोध उनियाल ने बताया कि मैदानी ज़िलों से पहाड़ी जिलों में आवाजाही करने वाले यात्रियों को भी कोविड टेस्ट की अनिवार्यता को जारी रखते हुए और सख़्ती से लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: टिहरी में सीएम ने ली अधिकारियों की बैठक, मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...