21.7 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

देहरादून में रातभर भारी बारिश, मालदेवता से टिहरी जाने वाला रास्ता भी बंद |Postmanindia

बुधवार रात हुई भारी बारिश ने देहरादून के अलावा आस पास के इलाक़ों में भारी नुक़सान किया है. यहां मालदेवता जंक्शन के पास बादल फटने से भारी मलबा सड़क पर आ गया. इससे पीपीसीएल और द्वारा को जाने वाली सड़कें पूरी तरह बंद हो गई. साथ ही सड़क बंद होने से दर्जनों गांव और क्षेत्र में बने होटल, रेस्टोरेंट, होम स्टे को जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं.

देहरादून के रायपुर से मालदेवता को जाने वाले मार्ग पर बीती रात तेज बारिश से भारी नुक़सान हुआ है. यहां मलबा और बारिश का पानी ने कुछ घरों, होटल, ढाबों और खेतों को नुकसान पहुंचाया है. मालदेवता जंक्शन के पास भारी मलबा आने से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है. यहां पीपीसीएल और द्वारा क्षेत्र के लोगों को भारी मुश्किलें उठानी पड़ रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन को बाफल फटने की जानकारी दी है. प्रशासन की टीम अभी मौके पर नहीं पहुंची है. इससे नुकसान का सही आंकलन नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: नौकरी पर बहाली के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाला अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, रेल...

ग्रामीण सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने तथा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी के...

0
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री...

कम ऋण-जमा अनुपात वाले जनपदों में विशेष अभियान चलाने के सीएम ने दिए निर्देश

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय...

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...