देहरादून के किशन नगर में सेनेटरी के एक शोरूम में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां बुलानी पड़ीं. तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. किशन नगर चौक के पास स्थित एक सेनेटरी सिंघल ग्रेनाइट शोरूम में शाम को बंद करते समय देखा कि शोरूम की पांच मंजिलों के ऊपरी तीन मंजिलों में धुंआ निकल रहा है. कर्मचारियों ने आनन-फानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन तब तक आग ने काफी भयंकर रूप ले लिया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. नगर अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि आग ने काफी विकराल रूप ले लिया था. इसके चलते आग बुझाने में फायर बिग्रेड की 11 गाड़ियां लगानी पड़ीं. शोरूम की ऊपरी मंजिलों में प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था. जिसमें संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. साथ ही आग लगने से शोरूम मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हो गया. फिर भी पुलिस द्वारा आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
देहरादून सेनेटरी ग्रेनाइट शोरूम में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियों ने पाया काबू |Postmanindia
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















