23.4 C
Dehradun
Wednesday, August 5, 2026


spot_img

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन के लिए धन्यवाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत की। वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के समर्थन के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैंने जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला द्वितीय से बातचीत की। क्षेत्र में तेजी से बदले हालात पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। हमने शांति, सुरक्षा और जॉर्डन की जनता के कल्याण के प्रति अपने समर्थन की फिर से पुष्टि की। इस कठिन समय में जॉर्डन में भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए मैंने उनका आभार भी जताया। ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। सोमवार को तेल अवीव में एक भारतीय समाचार चैनल के साथ बातचीत में नेतन्याहू ने कहा, मैंने अपने महान मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। कल लंबी चर्चा हुई और मैंने इस्राइल के साथ मजबूती से खड़े रहने और सच का साथ देने के लिए उनका धन्यवाद किया। इस्राइल में भारत के लोगों के लिए बहुत सम्मान और प्यार है। बातचीत का पूरा विवरण नहीं बताऊंगा, लेकिन उनसे और कई अन्य देशों के नेताओं से भी मेरी बात हुई है। बता दें कि हाल में पीएम मोदी इस्राइल के दौरे पर गए थे, जहां उनकी नेतन्याहू से कई दौर की बातचीत हुई थी।
बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से भी की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने आज बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को भी फोन किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीफोन पर उन्होंने बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ ईरान और इस्राइल के बीच टकराव समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने पहले बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा से बात की। उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री- मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से भी बात की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इन दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा से संबंधित चिंताओं पर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने बहरीन और सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कुशलक्षेम को लेकर भी चर्चा की। क्षेत्रीय हालात और मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर भी नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूअरों के लिए भारत की पहली स्वदेशी एमए-104 सेल लाइन आधारित जीवित क्षीणित...

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली...

0
नई दिल्ली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में 50 लाख से अधिक परिवारों को छतों पर सौर पैनल लगवाने का...

सर्वोच्च न्यायालय ने RBI को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने के लिए एक मानक संचालन...

संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026

0
नई दिल्ली।  राज्यसभा की स्‍वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। लोकसभा पहले ही...

सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी...

0
देहरादून। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...