28.3 C
Dehradun
Friday, August 7, 2026


spot_img

दिल्ली दौरे पर सीएम तीरथ, राष्ट्रपति समेत कई हस्तियों से मुलाकात |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी से शिष्टाचार भेंट की. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को केदारनाथ व बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति और शॉल भेंट किया और उन्हें स्थिति सामान्य होने पर चारधाम के लिये आमंत्रित केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में बहुत सी विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड का हर सम्भव सहयोग किया जाता रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद उत्तराखण्ड राज्य को राजस्व हानि उठानी पङी है. इसे देखते हुए केन्द्र द्वारा राज्य को जीएसटी कम्पनसेशन मंजूर किया गया. परंतु इस कम्पनसेशन की अवधि जून 2022 में समाप्त होने जा रही है. कोविड की आपात स्थिति में राज्य के वित्तीय संसाधनों पर विपरीत प्रभाव पङा है. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखण्ड की विपरीत परिस्थितियों और सीमित आर्थिक संसाधनों को देखते हुए जीएसटी कम्पनसेशन की अवधि को जून 2022 से आगे और पांच वर्ष बढाने का अनुरोध किया. इस दौरान मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, सचिव अमित नेगी, राधिका झा, शैलेश बगोली, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में शुरू हुई चार धाम यात्रा, फिलहाल 3 जिले के लोग कर सकेंगे यात्रा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया...

लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...