23.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

हरक सिंह ने सत्याल के ख़िलाफ खोला मोर्चा, बोले CBI क्या किसी से भी करवा लें जाँच |Postmanindia

उत्तराखंड के श्रम मंत्री और अध्यक्ष की लड़ाई अब और भी बड़े स्तर पर आने लगी है.  एक ओर जहां श्रम बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सत्याल कर्मकार बोर्ड में हुए कामों की CBI जांच करा कर मंत्री हरक सिंह रावत पर सवाल खड़े कर रहे हैं वहीं अब मंत्री हरक सिंह रावत ने भी खुलकर चुनौती देते हुए साफ कहा कि उनके कार्यकाल में कर्मकार बोर्ड में हुए कामों की सीबीआई क्या किसी भी एजेंसी से जांच करा लें उसमें कोई घपला घोटाला नहीं निकलने वाला. कैबिनेट मंत्री हरक ने कहा कि अध्यक्ष को समझना चाहिए कि वह किस पर सवाल खड़े कर रहे हैं. हरक सिंह ने साफ किया कि कर्मकार बोर्ड में उनके कार्यकाल से पहले कोई जानता तक नहीं था.  ना केवल इसमें अधिकारियों को काम करने के लिए प्रोत्साहित किया वही 15 सालों में जो कुल डेढ़ सौ करोड़ रुपए इस बोर्ड को मिले थे. जिसके मात्र 3 साल में ही 200 करोड़ रुपए बोर्ड को कमा कर दिए.

हरक ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर सवाल खड़े कर रहे हैं क्योंकि त्रिवेंद्र सिंह रावत भी चाहते थे की कोटद्वार मैं मेडिकल कॉलेज बने और उसके लिए मैंने बकायदा 50 करोड़ का प्रस्ताव एक विधायक के रुप में मुख्यमंत्री को दिया था. जिसको उन्होंने मंजूर भी किया था ऐसे में बोर्ड ने जो पैसा जारी किया उसपर सीबीआई से जांच कराएंगे तो क्या वो त्रिवेंद्र सिंह रावत की जांच करना चाहते हैं .हरक सिंह ने साफ तौर पर कहा हरबंस कपूर के क्षेत्र में सबसे पहला साइकिल वितरण का आयोजन हमने किया था जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि थे ऐसे में हमारे कार्यकाल पर सवाल खड़े करना ठीक नहीं ऐसे में मुख्यमंत्री को इस तरीके के आरोपों को लगाने वालों पर कार्यवाही करनी चाहिए. उनके अनुसार कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज मैं अपने घर के लिए नही पौड़ी की आम जनता के लिए खोलना चाहता हूँ.

यह भी पढ़ें: कुम्भ में कोविड जांच में हाईकोर्ट ने लगाई गिरफ़्तारी पर रोक, जाँच में सहयोग के निर्देश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...