28 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड में एक सप्ताह और बढ़ेगा कर्फ़्यू, शाम 7 बजे तक खुलेंगे बाज़ार |Postmanindia

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक सप्ताह और आगे बढ़ाया जाएगा. उच्च पदस्त सूत्र बताते हैं कि कर्फ़्यू इस हफ्ते भी जारी रहेगा. वहीं राहत की बात यह है कि राज्य सरकार ने बाजारों को खोलने की के समय में दो घंटे अतिरिक्त छूट दे देने का मन बना लिया है. यानी कि अब बाज़ारों को शाम 7 बजे तक खोलने की तैयारी है. कैबिनेट मंत्री व सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने मीडिया को बताया कि कोविड कर्फ्यू की नई एसओपी आज जारी होगी.

सुबोध उनियाल ने बाजारों को शाम सात बजे तक खोलने के संकेत दिए हैं. अभी प्रदेश में बाजार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रहे हैं. संक्रमण में लगातार गिरावट आने के बाद सरकार यह फैसला लेने जा रही है, हालांकि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी चिंतित है.सूत्रों ने बताया कि वीकेंड पर शनिवार व रविवार को पिकनिट स्पाट, पर्यटक स्थल, मनोरंजक पार्क भी खोले जा सकते हैं. वीकेंड पर मसूरी, नैनीताल आदि शहरों में अब सैलानी लौटने लगे हैं, लेकिन आसपास के मनोरंजक पार्क, पिकनिट स्पाट अभी बंद ही चल रहे हैं. इन क्षेत्रों के व्यापारी सरकार पर इन्हें भी खोलने के लिए दबाव बना रहे हैं. इन व्यापारियों का मानना है कि जब सभी बाजार नियमित तौर पर खुले हैं तो फिर पिकनिट स्पाट बंद करने का औचित्य नहीं रह जाता. वन्यजीव प्रेमियों के लिए अब इन्हें भी खोला जा सकता है. अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर और एंटीजन में कोई एक जांच रिपोर्ट दिखानी अभी अनिवार्य रहेगी. स्कूल-कालेजों में जुलाई से पहले सिर्फ शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुलाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड IFS अधिकारी साइबर ठगी के शिकार, चुटकी में गवाएँ एक लाख 70 हजार

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...