कोलकाता। पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम के दो नंबर ब्लाक में रानीचक सहकारी समिति के चुनाव में तृणमूल व भाजपा समर्थकों में जमकर संघर्ष हुआ। इस घटना में दोनों ओर से 12 लोग जख्मी हो गए।
सहकारी समिति के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद रविवार दोपहर से दोनों दलों के समर्थकों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
45 सीटों वाली सहकारी समिति में तृणमूल ने 27 पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 18 सीटें मिलीं। 45 सीटों में पांच पर टीएमसी ने निर्विरोध जीत हासिल की। यह सहकारी समिति तृणमूल के नियंत्रण में थी और इस नियंत्रण को बनाए रखना उसके लिए एक चुनौती थी।
नतीजों की घोषणा के साथ दोनों पक्षों की ओर से नारे गूंजने लगे। एक तरफ जहां टीएमसी समर्थकों ने जय बांग्ला का नारा लगाया, दूसरी तरफ भाजपा समर्थकों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच झड़प शुरू हो गई। इस घटना में 12 लोग जख्मी हो गए। इनमें एक हालत गंभीर है। टीएमसी व भाजपा दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के घरों पर हमले व आगजनी का आरोप लगाया है।
बंगाल में BJP-TMC समर्थकों के बीच संघर्ष, 12 लोग हुए जख्मी
Latest Articles
भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....
आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...
भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...
संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

















