24.3 C
Dehradun
Tuesday, June 23, 2026


spot_img

गंगोत्री से उप-चुनाव में कर्नल कोठियाल होंगे मैदान में, सीएम तीरथ को चुनाव लड़ने की चुनौती|Postmanindia

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री से उपचुनाव लड़ने की अटकलें को लेकर सत्ताधारी भाजपा को सीधे तौर पर चुनौती दी. आप का कहना है कि विधानसभा चुनाव से सालभर पहले नेतृत्व परिवर्तन करने वाली भाजपा को 57 विधायकों में से एक भी ऐसा काबिल व्यक्ति नहीं मिला जिसे मुख्यमंत्री बनाया सा सकता था, ऐसे में पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया जो अभी तक विधानसभा चुनाव लड़ने का साहस नहीं दिखा पाए हैं. आप प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि गंगोत्री विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल उनसे सीधा मुकाबला करेंगे.

आप के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनियां ने बताया कि भाजपा सरकार ने अब तक के सवा चार साल से ज्यादा वक्त के कार्यकाल में देवभूमि की जनता के साथ एक के बाद एक लगातार छलावे किए हैं और उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है . पार्टी ने कहा कि भाजपा सरकार ने इन सवा चार वर्षों में प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है. आप प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने पहले एक ‘ज़ीरो वर्क’ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रदेश की जनता पर थोपा और फिर उनके नकारेपन को छुपाने के लिए ठीक विधानसभा चुनाव से सालभर पहले एक ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठा दिया जिनके पास राज्य के विकास को लेकर कोई विज़न नहीं है. आप प्रवक्ता ने कहा कि ‘जीरो वर्क सीएम’ को हटा कर ‘जीरो विज़न सीएम’ को राज्य की जनता पर थोप कर भाजपा ने उत्तराखंड के जनमत का भारी अपमान किया है. 

आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री के विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने की अनिवार्यता का समय निकलता जा रहा है, बावजूद इसके भाजपा ने अभी तक स्थितियों को उलझा कर रखा है. पार्टी ने कहा कि इतने गंभीर संवैधानिक मुद्दे पर भाजपा का यह टालमटोल रवैया बताता है कि उसने अभी से हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता ने भाजपा की विदाई का मन बना लिया है और उत्तराखंड नवनिर्माण की शुरुवात तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री उप चुनाव में विदाई से होगी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 12वी पास के लिए 434 पदों पर बंपर सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका ने रक्षा सहयोग में बढ़ाया हाथ, सेना की M777A2 तोपों के रखरखाव के...

0
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के रखरखाव के लिए 23 करोड़ डॉलर के पैकेज की घोषणा की है। अमेरिकी...

अजीत डोभाल और वांग यी ने की मुलाकात, भारत-चीन संबंधों को स्थिर बनाने पर...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात की। इस बातचीत में...

अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में आग से 15 की मौत, सीएम योगी ने...

0
लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज इलाके में दोपहर एक भीषण आग की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर 16 से 18...

पीएम मोदी बोले-भारत अब केवल तेज अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि एक वैश्विक महाशक्ति

0
नई दिल्ली।  पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की एक विश्वसनीय और उभरती हुई महाशक्ति है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा...

कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को पुलिस मुख्यालय के महत्वपूर्ण निर्णय

0
देहरादून। कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को ’घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों प्रकरणों...