25.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ, शिक्षा मंत्री प्रदेश भर में करेंगे भ्रमण |Postmanindia

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय  ने जनपद देहरादून में सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज सेलाकुई से पर्यावरण संवर्द्धन की दिशा में सहयोग स्वरुप पौधारोपण कर ‘हरेला पखवाड़ा 01 जुलाई – 15 जुलाई 2021’ के अंतर्गत गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा की शुरुआत की. इसी क्रम में माननीय मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने ‘सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा’ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खोले जा रहे देवभूमि उत्तराखण्ड में विकसित सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध शहीद सत्येंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई का शुभारम्भ किया.

साथ ही सेलाकुई में वर्चुअल माध्यम से अटल उत्कृष्ट विद्यालय दूधली, अटल उत्कृष्ट विद्यालय छिद्दरवाला, अटल उत्कृष्ट विद्यालय सौड़ा सरोली, अटल उत्कृष्ट विद्यालय थानों, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज घनानंद मसूरी, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लांघा, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सहिया, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लाखामंडल, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी शुभारम्भ हुआ. तत्पश्चात गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा के कार्यकमानुसार, माननीय मंत्री जी ने जनपद देहरादून में विकासनगर विधानसभा के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज बरोटीवाला में पौधारोपण किया.

इसके साथ साथ माननीय मंत्री अरविन्द पाण्डेय जी ने राजकीय इण्टर कॉलेज बरोटीवाला में ‘सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा’ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खोले जा रहे देवभूमि उत्तराखण्ड में विकसित सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारम्भ किया. प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय जी ने कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य में सभी को समान अवसर प्रदान करने, शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्टता लाने, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा शिक्षा के उन्नयन हेतु कृत संकल्पित है. उक्त कार्यक्रमों के दौरान सम्बंधित विधानसभाओं से क्रमशः, माननीय विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर जी, माननीय विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान जी एवं क्षेत्रों के गणमान्य लोग सम्मिलित रहे.

यह भी पढ़ें: राज्यभर में विकसित किये जायेंगे सेब के एक हजार बगीचे

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...